ऑटो न्यूज़

टाटा की नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान दिखी, लुक के मामले में नेक्स्ट लेवल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2023, 02:16 PM IST

Tata Motors ने Auto Expo 2023 में Curvv SUV का पेट्रोल मॉडल शोकेस किया था जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने Curvv Electric Variant की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो हाल में दिखा है।

Image

टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा कर्व EV की टेस्टिंग शुरू
  • पुणे एक्सप्रेसवे पर नजर आई EV
  • प्रोडक्शन रेडी दिखा टेस्ट मॉडल

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स ने कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो हाल में पुणे एक्सप्रेसवे पर दिखाई दी है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वर्जन को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था और अब ये इलेक्ट्रिक अवतार भी प्रोडक्शन रेडी नजर आ रहा है। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

इंजन वाली एसयूवी भी आएगी

टाटा मोटर्स नई 2024 कर्व एसयूवी के साथ बिल्कुल नई डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप दे सकती है। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिल सकता है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह भी मिल सकती है। स्पाय फोटोज में नई टाटा कर्व काफी खूबसूरत स्टांस वाली एसयूवी नजर आ रही है।

कैसा हो सकता है केबिन

2024 टाटा कर्व एक कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ हाइटेक केबिन मिलने का अनुमान है। कार के केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है जो पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसके अलावा एसी बटन, इलेक्ट्रिक सनरूफ के लिए टच सेंसिटिव बटन मिल सकते हैं, वहीं 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया गियर लीवर, ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल और दो रंगों वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। एसयूवी को 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article