ऑटो न्यूज़

Electric Cars: क्या बढ़ने वाले हैं इलेक्ट्रिक कारों के दाम, नितिन गडकरी दिया बड़ा बयान

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ सकती है। आइये जानते हैं कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा है और इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ने की उम्मीद क्यों लगाई जा रही है।

Image

क्या बढ़ने वाले हैं इलेक्ट्रिक कारों के दाम

Photo : Times Now Digital

Electric Cars In India: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने हाल ही में ग्रीन भारत समिट (Green Bharat Summit) में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दरअसल नितिन गडकरी ने कहा है कि उनके निजी मत के अनुसार अब इलेक्ट्रिक कारों को सब्सिडी की जरूरत नहीं है। गडकरी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद उम्मीद लगाई रही है कि इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी ऑफर की जा रही है ताकि इलेक्ट्रिक कारों के खरीदारों की संख्या में इजाफा हो सके।

इलेक्ट्रिक कारों पर कम है GST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन भारत समिट (Green Bharat Summit) के दौरान विभिन्न कारों पर लगाए जाने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के बारे में भी बात की है। उन्होंने बताया कि इंटरनल कम्बशन इंजन () यानी पेट्रोल और डीजल वाहनों पर 48% की दर से GST लगाया जाता है। वहीं इलेक्ट्रिक कारों पर सिर्फ 5% की दर से GST लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी सरकार से इलेक्ट्रिक कारों पर सब्सिडी की मांग कर रहा है तो उनके अनुसार अब इलेक्ट्रिक कारों पर सब्सिडी की जरूरत नहीं है।

कम GST पर सब्सिडी?

नितिन गडकरी ने अपने बयान के बारे में सफाई देते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक कारों पर पहले से ही 5% की दर से GST लगाया जा रहा है जो बहुत ही कम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इतने कम GST पर भी कोई सब्सिडी की मांग कर रहा है तो यह काफी ज्यादा हो जाता है। नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि पिछले कुछ साल के दौरान भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में काफी मैच्योरिटी देखने को मिली है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article