ऑटो न्यूज़

Volkswagen ने भारत में शोकेस की ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 442 KM

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 21, 2024, 01:35 PM IST

Volkswagen ID.4 EV Showcased In India: फोक्सवैगन इंडिया ने दुनिया भर में ग्राहकों की चहेती आईडी.4 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर शोकेस कर दी है। ये खूबसूरत लुक वाली इलेक्ट्रिक कार है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 442 किमी तक चलाई जा सकती है।

Image

ये फोक्सवैगन की भारत में पहली बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन आईडी.4 भारत में हुई शोकेस
  • खूबसूरत लुक वाली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर
  • सिंगल चार्ज में 442 किमी तक चलेगी ईवी

Volkswagen ID.4 EV Showcased In India: फोक्सवैगन ने भारत में पूरी तरह इलेक्ट्रिक नई आईडी.4 क्रॉसओवर शोकेस कर दी है। ग्लोबल मार्केट में ये कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में एक है, आईडी.4 को कई ट्रिम्स में उपलब्ध कराया गया है और इसकी जगह ब्रांड के ग्लोबल पॉर्टफोलियो में आईडी.3 के नीचे की है। ये फोक्सवैगन की भारत में पहली बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। फोक्सवैगन ने इससे पहले भारत में आईडी.4 जीटीएक्स को 2023 में अपनी सालाना ब्रांड कॉन्फ्रेंस में शोकेस की थी। अब इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाने वाला है।

लुक के मामले में जोरदार

फोक्सवैगन आईडी.4 शानदार लुक वाली इलेक्ट्रिक कार है जो क्रॉसओवर स्टाइन और डिजाइन वाली है। दिखने में फोक्सवैगन आईडी.4 आकर्षक लुक वाली कार है जिसके साथ पैने हेडलैंप्स, अगले एयर इंटेक्स और टेललैंप्स और इन्हें जोड़ता लाइटबार दिया गया है। केबिन की बात करें तो कंपनी ने इस कार को सामान्य दिखने वाला लेआउट दिया है, लेकिन फीचर्स इसमें भर-भर के दिए गए हैं। यहां 12 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

फोक्सवैगन आईडी.4 को सिंगल और डबल दोनों मोटर विकल्पों में पेश किया गया है। सिंगल मोटर वेरिएंट के साथ कंपनी ने 58 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 201 एचपी ताकत बनाता है, वहीं टॉप मॉडल को 77 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 330 एचपी ताकत बनाता है। महंगी और दमदार बैटरी पैक वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज में 410 किमी तक रेंज फोर व्हील ड्राइव वेरिएंट में देता है, वहीं रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट 442 किमी तक रेंज देता है। 58 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला वेरिएंट 336 किमी तक रेंज देता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article