ऑटो न्यूज़

TVS ने भारत में लॉन्च की ये पैसा वसूल बाइक, लुक और फीचर्स दोनों में धमाल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 17, 2023, 12:16 PM IST

TVS Motor Company ने भारत में नई Raider लॉन्च कर दी है जो अब सिंगल सीटर वेरिएंट में आई है। कंपनी ने बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी है और इसे पूरी तरह पैसा वसूल फीचर्स के साथ मार्केट में लाया गया है।

Image

नई टीवीएस रेडर के सिंगल सीट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 93,719 रुपये है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • TVS की नई बाइक हुई लॉन्च
  • जोरदार फीचर्स से लैस है बाइक
  • पूरी तरह पैसा वसूल होगी डील

TVS Raider Single Seat Variant Lanched In India: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में नई रेडर मोटरसाइकिल लॉन्च की दी है जिसे अब नए सिंगल सीट वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक का ड्रम ब्रेक वेरिएंट बंद कर दिया है। नई टीवीएस रेडर के सिंगल सीट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 93,719 रुपये है, वहीं कंपनी ने इसके स्प्लिट सीट वेरिएंट की बिक्री भी जारी रखी है। इसके स्प्लिट सीट और टॉप एसएक्स वेरिएंट की कीमत क्रमशः 94,719 रुपये और 1,00,820 रुपये रखी गई है।

एक जैसे दिखते हैं सभी वेरिएंट्स

कलर और सीट्स की डिजाइन के अलावा ये तीनों वेरिएंट दिखने में एक जैसे हैं। अब बाइक के साथ आरामदायक सीट दी गई है और पिछले यात्री के लिए ये मोटरसाइकिल अब काफी जगह के साथ आती है। टीवीएस रेडर के सिंगल सीट वेरिएंट को सिर्फ लाल कलर में पेश किया गया है। बाकी वेरिएंट्स को फेयरी येल्लो, ब्लेजिंग ब्लू, स्ट्राइकिंग रेड और विक्ड ब्लैक में बेचा जा रहा है। बाइक का टॉप मॉडल सिर्फ फेयरी येल्लो और विक्ड ब्लैक कलर्स में पेश किया गया है।

इंजन और फीचर्स हैं पैसा वसूल

नई टीवीएस रेडर के अगले पहियो में डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा अगले और पिछले हिस्से में टेलिस्कोपिक और मोनोशॉक सस्पेंशन देने के अलावा कंपनी ने 17-इंच के अलॉय व्हील्स बाइक को दिए हैं। यहां एलईडी लाइटिंग, हेलमेट अटेंशन इंडिकेटर, साइड स्टैंड कट-ऑफ, अंडर सीट स्टोरज, यूएसबी चार्जर और एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 124.8 सीसी का इंजन मिला है जो 11.22 बीएचपी ताकत बनाता है, ये 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article