ऑटो न्यूज़

फुल चार्ज पर चलेगा 175KM! TVS ने उतारा iQube S का दमदार 4.7 kWh वेरिएंट, इतनी है कीमत

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर iQube S का नया और बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

Image

TVS iQube S (Photo: tvsmotor)

TVS Motor Company ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए नया TVS iQube S 4.7 kWh लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज के साथ पेश किया है। यह स्कूटर लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को पंसद आ सकता है। नया मॉडल पुराने 3.5 kWh वेरिएंट की जगह लेगा और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये रखी गई है।

175 किलोमीटर तक की रेंज

नए iQube S में 4.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 175 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करता है। यह रेंज शहर के रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी बेहतर मानी जा सकती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है और यह 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ सकता है।

4 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज

TVS iQube S

TVS iQube S (Photo: TVS)

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 5.9 hp की पीक पावर और 33 Nm टॉर्क देने वाली मोटर मिलती है। कंपनी का कहना है कि पोर्टेबल चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। ऐसे में यह स्कूटर तेज चार्जिंग और बेहतर रेंज दोनों का संतुलन प्रदान करता है।

एडवांस फीचर्स से लैस

फीचर्स के मामले में भी नया iQube S काफी एडवांस है। इसमें बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्कूटर में रिवर्स मोड, क्रैश अलर्ट, फॉल अलर्ट और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स को IP67 रेटिंग के साथ पेश किया है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है।

32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज

नए मॉडल में 32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं। स्कूटर में 12-इंच अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका सीट हाइट 770 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 157 mm है, जिससे यह भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल बनता है।

नए कलर ऑप्शन

डिजाइन की बात करें तो TVS ने इस स्कूटर में नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिनमें Titanium Grey, Harlequin Blue Beige और Magnifecence Purple Beige शामिल हैं। कंपनी ने इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है, ताकि युवा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article