TVS Apache Black Dark Edition: TVS मोटर कंपनी की तरफ से इस वक्त काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी अपने पॉपुलर बाइक ब्रैंड अपाचे के RTR 160 और RTR 160 4V मॉडल्स के ब्लैक डार्क एडिशन को लॉन्च कर दिया है। अपाचे RTR के ब्लैक डार्क एडिशन की कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है, जबकि अपाचे RTR 160 4V के ब्लैक डार्क एडिशन के लिए आपको 1.25 लाख रुपये खर्च करने होंगे। दोनों ही बाइक्स चमचमाते हुए ब्लैक रंग में नजर आती हैं। बाइक के टैंक पर बना अपाचे का लोगो भी काले रंग में ही दिया गया है। इतना ही नहीं, बाइक का साइलेंसर भी पूरी तरह ब्लैक रंग में ही दिया गया है। रंग में बदलाव के अलावा दोनों ही बाइक्स में अन्य कोई खास बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
RTR 160 का दमदार इंजन
अपाचे RTR 160 में आपको पुराना वाला 159.7 CC का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। बाइक में राइडिंग मोड भी दिए गए हैं और इंजन से मिलने वाली पावर और टॉर्क इन राइडिंग मोड्स पर ही निर्भर हैं। बाइक में आपको रेन, अर्बन और स्पोर्ट नाम से तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। रेन और अर्बन मोड में इंजन 13.14 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है जबकि स्पोर्ट्स मोड में यही इंजन 15.82 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। रेन और अर्बन मोड में बाइक की टॉप-स्पीड भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटे कम हो जाती है।
RTR 160 4V की ताकत
इस बाइक में सिंगल सिलेंडर वाला 160 CC का ऑयल-कूल्ड इंजन प्रदान किया गया है। यह इंजन 17.35 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है और साथ ही 14.73 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी जनरेट करता है। इस इंजन को एक 5 स्पीड गेयरबॉक्स का साथ दिया गया है। RTR 160 4V में भी RTR 160 की तरह ही तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं।
