ऑटो न्यूज़

त्योहारी सीजन में टोयोटा की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी, ह्यून्दे का आंकड़ा भी बढ़त में आया

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 1, 2023, 03:24 PM IST

टोयोटा किर्लोसकर मोटर्स और ह्यून्दे इंडिया ने त्योहारी सीजन में जोरदार बिक्री दर्ज की है। यहां टोयोटा ने नवंबर 2023 में कुल 17,818 गाड़ियां बेची हैं जो 51 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्शाता है।

Image

टोयोटा की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 17,818 इकाई हो गई।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा और ह्यून्दे की हुई मौज
  • टोयोटा की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी
  • त्योहारी सीजन में बिक्री की बहार

Toyota And Hyundai Sales In November 2023: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 17,818 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 11,765 वाहन बेचे थे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 16,924 इकाई रही। वहीं 894 इकाइयों का निर्यात किया गया।

2 लाख से ज्यादा बिक्री

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘ बेहतर बुकिंग से त्योहारी सीजन अच्छा रहा। हम यह देखकर खुश हैं कि बाजार में हमारे हर खंड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। टीकेएम के अनुसार, इस वर्ष 2023 (जनवरी-नवंबर) तक उसकी संचयी बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 2,10,497 इकाई रही, जो 2022 की समान अवधि में 1,49,995 इकाई थी।

3 फीसदी बढ़ी बिक्री

हुंदै मोटर इंडिया की नवंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 65,801 इकाई रही। दक्षिण कोरियोई वाहन विनिर्माता की थोक बिक्री पिछले साल नवंबर में 64,003 इकाई थी। हुंदै मोटर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी की घरेलू थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 49,451 रही, जो एक साल पहले 48,002 इकाई थी।

त्योहारी सीजन की सौगात

नवंबर में निर्यात बढ़कर 16,350 इकाई हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 16,001 इकाई था। हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से खुदरा बिक्री में वृद्धि हुई है...’’

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article