Toyota Innova Crysta Price Hike: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ग्राहकों की फेवरेट बनी हुई है और लॉन्च के 7 साल बाद भी इस एमपीवी पर लंबी वेटिंग मिल रही है। अब कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी, कंपनी ने एमपीवी को 25,000 रुपये तक महंगा कर दिया है। टोयोटा ने कुछ समय पहले ही नई इनोवा क्रिस्टा लॉन्च की है। बता दें कि बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई है। बढ़ोतरी के बाद इस एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है जो 26 लाख तक जाती है।
कितना दमदार है इंजन
2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जैस है। ये दमदार इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमपीवी में दिए जाने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। नई इनोवा क्रिस्टा को 5 रंगों - सिल्वर, सुपरव्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवेंट-ग्रेड ब्रोन्ज में उपलब्ध कराया गया है।
फुल पैसा वसूल फीचर्स
नई इनोवा क्रिस्टा के साथ मिले स्टैंडर्ड फीचर्स में वायरलेस डोर लॉक के साथ जैक नाइफ की, स्पीडोमीटर के साथ एमआईडी, पावर विंडो के साथ ड्राइवर की ओर ऑटो डाउन, मैनुअल एसी, 3 एसआरएस एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी थेफ्ट सिस्टम, इंमोबलाइजर, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, सीटबेल्ट वार्निंग जैसे फीचर्स दिए हैं। एमपीवी के 7-सीटर वेरिएंट में बीच की कतार अलग-अलग सीट्स के साथ आती है जिसे रिक्लाइनर फंक्शन भी दिया गया है। नई इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वेरिएंट में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है।
