ऑटो न्यूज़

Toyota कार खरीदना हुआ महंगा, अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी बढ़ी हुई कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 28, 2024, 05:17 PM IST

Toyota Price Hike: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्पादन लागत तथा परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण 1 अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें 1 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। यानी 31 मार्च तक मौजूदा कीमत पर टोयोटा कारें खरीदी जा सकती हैं।

Image

कीमतों में 1% की वृद्धि उत्पादन लागत और परिचालन खर्च बढ़ने की वजह से की जा रही है। - TKM

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा ने बढ़ाई कारों की कीमत
  • 1 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम
  • 1 प्रतिशत बढ़ी कारों की कीमत

Toyota Price Hike: वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उत्पादन लागत तथा परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण एक अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वह एक अप्रैल से अपने विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। टीकेएम ने कहा, “कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि उत्पादन लागत और परिचालन खर्च बढ़ने की वजह से की जा रही है।’’ टीकेएम के पास हैचबैक ग्लैंजा से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फॉर्च्यूनर जैसे वाहनों की श्रृंखला है। इनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये तक है।

जल्द आ रही नई हाइक्रॉस

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का नया वेरिएंट बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी इस पॉपुलर कार का नया पेट्रोल टॉप मॉडल लॉन्च करने वाली है। हालांकि टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने अब तक इनोवा हाइक्रॉस के नए वेरिएंट की कीमत का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि अप्रैल 2024 के पहले सप्ताह तक नया GX (O) वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा जो जीएक्स ट्रिम से महंगा होने वाला है। नए फीचर्स की बात करें तो नई इनोवा हाइक्रॉस को 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, रियर सनशेड, रियर डिफॉगर, डुअल-टोन इंटीरियर और एलईडी लैंप्य मिलेंगे।

ये भी पढ़ें : 15 अगस्त को हटेगा नई Mahindra Thar 5 Door से पर्दा, बढ़ने वाला है मुकाबले का टेंशन

कीमत बढ़ी और वेटिंग घटी

टोयोटा ने कुछ समय पहले नई इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 75 हजार रुपये तक बढ़ाई है, बावजूद इसके ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। अच्छी खबर ये है कि इस एमपीवी के वेटिंग पीरियड में कुछ कमी आई है। कंपनी ने इनोवा हाइक्रॉस का नया वीएक्स ऑप्शनल वेरिएंट भी मार्केट में उतारा है, इसकी जगह वीएक्स और जैडएक्स वेरिएंट के बीच की होगी। स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये जोरदार गाड़ी है जिसके अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं। अगले-पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स दिए गए हैं जो चौड़े इंटेक्स के साथ आए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article