ऑटो न्यूज़

फॉर्च्यूनर प्रेमियों को बड़ा झटका! 87,000 रुपये तक महंगी हुई Toyota Fortuner

अगर आप भी टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के दीवाने हैं और इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह जानकारी आपको थोड़ा निराश कर सकती है।

Image

Toyota Fortuner Price Hike (Photo: toyotabharat)

Toyota Fortuner खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगा है। Toyota ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम SUV Fortuner की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Fortuner रेंज के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 60 हजार रुपये से लेकर 87 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और इसका असर पेट्रोल, डीजल, Legender और GR-S सभी मॉडल्स पर पड़ेगा।

34.76 लाख रुपये हुई शुरुआती कीमत

Toyota Fortuner Price Hike

Toyota Fortuner Price Hike (Photo: toyotabharat)

नई कीमतों के बाद अब Toyota Fortuner की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप मॉडल GR-S 4x4 AT डीजल की कीमत बढ़कर 50.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है। पहले यह SUV 34.16 लाख रुपये से शुरू होती थी। यानी अब Fortuner खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।

कंपनी ने सबसे कम बढ़ोतरी पेट्रोल 4x2 ऑटोमैटिक और डीजल 4x2 मैनुअल वेरिएंट्स में की है। इन दोनों मॉडल्स की कीमत में 60 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। अब पेट्रोल 4x2 AT की कीमत 34.76 लाख रुपये और डीजल 4x2 MT की कीमत 35.40 लाख रुपये हो गई है। वहीं, डीजल 4x2 ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 37.61 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

अगर 4x4 वेरिएंट्स की बात करें तो इनमें भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। Fortuner 4x4 MT डीजल की कीमत अब 39.35 लाख रुपये हो गई है, जिसमें 67 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, Mild-Hybrid तकनीक वाले कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में 75 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Fortuner Legender और GR-S वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। Legender 4x4 AT Diesel Mild-Hybrid वर्जन अब 48.29 लाख रुपये का हो गया है, जिसकी कीमत में 83 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ, टॉप-स्पेक GR-S 4x4 AT डीजल वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 87 हजार रुपये का इजाफा किया गया है।

इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं

इंजन ऑप्शन की बात करें तो Fortuner में पहले की तरह 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलते रहेंगे। पेट्रोल इंजन 166 hp की पावर देता है, जबकि डीजल इंजन 204 hp की ताकत पैदा करता है। डीजल मॉडल्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।

Fortuner की लोकप्रियता पर प्रभाव

भारतीय बाजार में Fortuner लंबे समय से प्रीमियम SUV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में शामिल रही है। इसकी मजबूत रोड प्रेजेंस, दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इमेज के कारण इसकी मांग लगातार बनी रहती है। हालांकि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब यह SUV और ज्यादा प्रीमियम हो गई है। इसके बावजूद माना जा रहा है कि Fortuner की लोकप्रियता पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article