20 लाख में मिल सकती है बेस्ट टोयोटा, ये शानदार कारें जो बजट और स्टाइल दोनों में हैं नंबर-1
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 14, 2026, 05:18 PM IST
भारत में Toyota की कारें अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती हैं। अगर आप भी नई कार खरीदने का विचार बना रहे हैं और आपका बजट 20 लाख तक है तो इस रेंज में Toyota के कई शानदार मॉडल उपलब्ध हैं।
20 लाख रुपए से कम में बेस्ट Toyota Cars (Photo: toyota bharat)
भारत में Toyota की कारें अपने विश्वसनीय ब्रांड वैल्यू और बेहतर सर्विस नेटवर्क के लिए जानी जाती हैं। अगर आपका बजट 20 लाख रुपए तक है तो कंपनी की कुछ पॉपुलर कारों पर एक नजर डाल सकते हैं। ये कारों खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो रही हैं। इस आर्टिकल में आपको Toyota Glanza से लेकर Toyota Urban Cruiser Hyryder की जानकारी दे रहे हैं। आप अपने बजट के हिसाब से अपने लिए एक परफेक्ट टोयोटा कार चुन सकते हैं-
Toyota Glanza
सबसे पहले Toyota Glanza की बात करें तो यह एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसका बेस प्राइस करीब 6.4 लाख से शुरू होता है। Glanza में पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प मिलता है और यह गाड़ी शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इस प्रीमियम हैचबैक को बेहतर माइलेज, पर्याप्त केबिन स्पेस और आधुनिक फीचर्स जैसी खूबियों के साथ घर ला सकते हैं।
Toyota Urban Cruiser Taisor
इस लिस्ट में Toyota Urban Cruiser Taisor का नाम भी शामिल है, जो आपके दिल को भा सकती है। यह एक कॉम्पैक्ट SUV‑स्टाइल कार है, जिसकी कीमत लगभग 7.25 लाख से शुरू होती है। Taisor अपने स्पोर्टी लुक, हाइ‑सेट फीचर्स और आरामदायक ड्राइव एक्सपीरियंस के कारण बजट‑फ्रेंडली SUV सेगमेंट में खूब पसंद की जाती है। इस कॉम्पैक्ट SUV‑स्टाइल कार को भी घर ला सकते हैं।
Toyota Rumion
इस लिस्ट में तीसरा मॉडल Toyota Rumion है, जो कि एक 7 सीटर एमपीवी है। यह एमपीवी कम दाम में उपलब्ध है। Rumion का शुरूआती प्राइस करीब 10.5 लाख के आसपास है और यह परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें पर्याप्त बैठने की जगह और प्रैक्टिकल स्पेस मिलता है। एक फैमिली कार की जरूरत है तो Toyota Rumion अच्छा विकल्प हो सकता है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
लिस्ट में एक पॉपुलर कार Toyota Urban Cruiser Hyryder है। यह एक मिड‑साइज SUV है जिसका बेस वेरिएंट लगभग 10.99 लाख से शुरू होता है। Hyryder अपने हाइब्रिड विकल्प, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और आधुनिक फीचर्स के लिए खूब पसंद किया जाता है।
Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross भी एक प्रीमियम MPV है, जो अपने शानदार कम्फर्ट, प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें हाइब्रिड पॉवरट्रेन उपलब्ध है, जिससे ईंधन की बचत बेहतर होती है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस आरामदायक रहता है।
