ऑटो न्यूज़

इस भारतीय स्टार्टअप ने उड़ाई ओला-उबर की नींद, माइक्रोसॉफ्ट ने दी 2 करोड़ की फंडिंग

मान लीजिए Rapido ₹250, Uber ₹271 और Ola ₹264 में राइड ऑफर कर रहे हैं तो Bob Rides तुरंत सभी विकल्प दिखाता है ताकि यूजर एक क्लिक में सबसे सस्ता विकल्प चुन सके और वहीं से बुकिंग भी कर सके। इससे यूजर्स को हर कंपनी का ऐप अलग-अलग डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं रहती, जिससे फोन की स्टोरेज भी बचती है।

Image

Photo-Bob Rides

बेंगलुरु के दो युवा उद्यमियों ने शहर की ट्रैफिक और राइड-बुकिंग झंझटों के बीच एक ऐसा ऐप बना डाला है जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। ‘Bob Rides’ नाम का यह ऐप यात्रियों को Ola, Uber, Rapido और Namma Yatri जैसी बड़ी राइड-हेलिंग सेवाओं के किराए एक ही जगह दिखाकर सबसे सस्ती सवारी चुनने की सुविधा देता है।

कॉलेज प्रोजेक्ट से शुरू हुआ सफर

इस ऐप का आइडिया 22 वर्षीय जय आदित्य पूराना के दिमाग में तब आया जब वह क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। रोजाना 25 किलोमीटर के सफर में उन्हें बार-बार ऐप बदलकर सस्ती राइड ढूंढ़नी पड़ती थी। इसी समस्या से प्रेरित होकर उन्होंने एक ऐसा समाधान तैयार करने का सोचा जो सारे ऐप्स को एक प्लेटफॉर्म पर ला सके।

पूराना ने जून 2024 में Microsoft को यह आइडिया पेश किया और उन्हें लगभग ₹2 करोड़ (यानी $2.5 लाख) का टेक्निकल ग्रांट मिला। इसमें से करीब ₹1.3 करोड़ सिर्फ क्लाउड क्रेडिट्स के रूप में थे, जिससे ऐप की तकनीकी नींव मजबूत हुई।

दो दोस्तों की तकनीकी साझेदारी

मार्केटिंग बैकग्राउंड के जय को तकनीकी मदद की ज़रूरत थी, इसलिए उन्होंने अपने कॉलेज के साथी अंश अरोड़ा को साथ जोड़ा। अंश, जो कंप्यूटर एप्लिकेशन में ग्रेजुएट हैं, पहले भी यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट्स में इंजीनियरिंग टीम्स को लीड कर चुके थे और ₹1 करोड़ से अधिक का टेक रेवेन्यू जनरेट कर चुके थे। अंश बताते हैं “आउटसोर्सिंग काम नहीं कर रही थी, इसलिए हमने खुद ऐप बनाने का फैसला किया।,”

ऐप कैसे काम करता है?

‘Bob Rides’ सिर्फ किराए तुलना करने वाला प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड राइड बुकिंग ऐप है। मान लीजिए Rapido ₹250, Uber ₹271 और Ola ₹264 में राइड ऑफर कर रहे हैं तो Bob Rides तुरंत सभी विकल्प दिखाता है ताकि यूजर एक क्लिक में सबसे सस्ता विकल्प चुन सके और वहीं से बुकिंग भी कर सके। इससे यूजर्स को हर कंपनी का ऐप अलग-अलग डाउनलोड करने की जरूरत नहीं रहती, जिससे फोन की स्टोरेज भी बचती है।

आने वाले समय की योजना

दोनों संस्थापकों का मानना है कि Bob Rides आने वाले महीनों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे जैसे महानगरों में भी अपनी सेवाएं शुरू करेगा। जय आदित्य का कहना है, “हमारा लक्ष्य है यात्रा को सरल, पारदर्शी और किफायती बनाना।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article