ऑटो न्यूज़

समय रैना ने 1.22 करोड़ में खरीदी यह कार, बॉलीवुड के चुनिंदा स्टार्स के पास ही है यह गाड़ी, जानें खासियत

मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने इस धनतेरस पर अपने गैराज में एक नई लग्ज़री Toyota Vellfire MPV जोड़ी है, जिसकी कीमत करीब ₹1.22 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। 2.5-लीटर हाइब्रिड इंजन, e-CVT ट्रांसमिशन, 14-इंच टचस्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम और मसाज सीट जैसे लग्जरी फीचर्स से लैस यह कार आराम और स्टाइल का बेहतरीन संगम है। इस खरीद के साथ समय रैना अब उन चुनिंदा बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके पास यह प्रीमियम MPV है। आइए जानते हैं इस कार की खासियत...

Image

Photo- Insta/Samay Raina

त्योहारों का मौसम पूरे जोश में है और देशभर में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर जहां आम लोग नई बाइक या कार घर ला रहे हैं, वहीं मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने इस शुभ अवसर पर अपनी खुशियों को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने अपने गैराज में जोड़ ली है एक शानदार Toyota Vellfire MPV, जिसकी कीमत है करीब ₹1.22 करोड़ (एक्स-शोरूम)!

समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई लग्जरी कार की झलक फैंस के साथ साझा की। तस्वीरों में वह अपने माता-पिता के साथ इस खास पल का आनंद लेते नजर आए। परिवार के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, मानो त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया हो इस नई चमचमाती कार ने।

Toyota Vellfire के फीचर्स

अब बात करें Toyota Vellfire की ताकत की तो इसमें है 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जो एक दमदार हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह इंजन लगभग 193 हॉर्सपावर और 240 Nm टॉर्क देता है, और इसके साथ जुड़ा है e-CVT ट्रांसमिशन, जो ड्राइव को बेहद स्मूद बनाता है।

Toyota Vellfire का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो यह एमपीवी लग्जरी का पूरा अहसास कराती है। 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14-इंच रियर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 15-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, और सेकंड-रो सीट्स में मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं इसे एक “चलता-फिरता लिविंग रूम” बना देती हैं।

एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

इसके अलावा ड्यूल सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग (14 रंगों में), मेमोरी सेटिंग के साथ 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।

चुनिंदा लोगों क पास है Toyota Vellfire

इस शानदार खरीद के साथ, समय रैना अब उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके पास यह लग्जरी एमपीवी है। आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और फहद फासिल जैसे बड़े नाम पहले से ही Toyota Vellfire क्लब का हिस्सा हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article