ऑटो न्यूज़

रोड पर धाक जमाने आ रही हैं Mahindra की ये 5 कारें, जानें सभी की खासियत

हाल ही में महिंद्रा की स्कॉर्पियो सितंबर महीने में लोगों की पहली पसंद बनी है। महिंद्रा की पकड़ एसयूवी मार्केट में अच्छी है। खासकर डीजल SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ काफी मजबूत है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक SUV जैसे BE6 और XEV 9e भी ग्राहकों में अच्छी मांग में हैं। अब कंपनी आने वाले वर्षों में अपने पोर्टफोलियो को और भी बढ़ाने जा रही है। आइए जानते हैं 5 नई महिंद्रा कारें जो जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं।

Image

5 mahindra cars are coming to dominate the roads/Photo- Mahindra

यदि आपको भी महिंद्रा की गाड़ियां पसंद हैं और आप उनके आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो यह खबर आपका मिजाज खुश कर देगी। महिंद्रा ने भारतीय बाजार में हमेशा अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। खासकर डीजल SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक SUV जैसे BE6 और XEV 9e भी ग्राहकों में अच्छी मांग में हैं। अब कंपनी आने वाले वर्षों में अपने पोर्टफोलियो को और भी बढ़ाने जा रही है। आइए जानते हैं 5 नई महिंद्रा कारें जो जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं।

1. महिंद्रा XUV 3XO आधारित EV

महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जो आउटगोइंग XUV 3XO पर आधारित होगी। यह XUV 400 EV का रिप्लेसमेंट होगी। डिज़ाइन में यह पेट्रोल/डीज़ल 3XO जैसी होगी, लेकिन इसमें नया फ्रंट फासिया, ग्रिल, बम्पर, LED टेल लाइट्स और रिवाइज्ड टेलगेट मिलेगा। बैटरी पैक XUV 400 से लिए जाएंगे 34.5 kWh और 39.4 kWh, जिनमें बड़ी बैटरी 456 किमी की रेंज देगी। इलेक्ट्रिक मोटर 150hp और 310 Nm की पावर देगी।

2. BE6 RALL-E

Rall-E को पहली बार हैदराबाद के Mahindra EV Fashion Festival में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। अब कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन के रोड ट्रायल शुरू कर रही है। यह BE6 का ऑफ-रोड और rugged वर्जन होगा। इसमें LED DRL, हाई ग्राउंड क्लियरेंस, मोटी ऑफ-रोड टायर और डुअल मोटर के साथ AWD की सुविधा मिल सकती है। बैटरी पैक BYD से लिए जाएंगे 59 kWh और 79 kWh।

3. महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट

XUV 700 अगस्त 2021 में लॉन्च हुई थी और अब इसके मिड-साइकल अपडेट की तैयारी है। 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्टेड XUV 700 में नया फ्रंट फासिया, LED हेडलाइट्स, नए बम्पर, रिवाइज्ड टेल लैंप और नए व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर में XEV 9e जैसी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ और 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इंजन विकल्प वही रहेंगे जो मौजूदा मॉडल में हैं।

4. XEV 7e

XEV 7e, XUV 700 का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। यह XEV 9e और BE6 के पावरट्रेन से लैस होगा और BYD से 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक लिए जाएंगे। इंटीरियर में ट्रिपल स्क्रीन, 16-स्पीकर Harman Kardon, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। XEV 7e AWD के साथ भारतीय बाजार में Harrier.EV का मुकाबला करेगा।

5. स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट

स्कॉर्पियो-N भारत में 2022 में लॉन्च हुई थी। जून 2025 में इसे ADAS के साथ अपडेट मिला। अगले साल इसके मिड-साइकल अपडेट की उम्मीद है, हालांकि अभी तक इसे टेस्टिंग के दौरान नहीं देखा गया है, इसलिए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article