ऑटो न्यूज़

टेस्ला की एंट्री लगभग तय! भारत में अपनी कारों के लिए मान्यता खोज रही कंपनी

जहां टाटा, महिंद्रा जैसी स्वदेशी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों ने मौजूदा समय में मार्केट में अपना दबदबा बना रखा है वहीं कई लोग जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि टेस्ला का भारत में आना लगभग कन्फर्म हो चुका है। आइये जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है जिसने टेस्ला की एंट्री पर मोहर लगा दी है।

Image

टेस्ला की एंट्री लगभग तय! भारत में अपनी कारों के लिए मान्यता खोज रही कंपनी

Photo : Times Now Digital

Tesla India Entry: भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है जो फिलहाल तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रही है। जहां टाटा, महिंद्रा जैसी स्वदेशी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों ने मौजूदा समय में मार्केट में अपना दबदबा बना रखा है वहीं कई लोग जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि टेस्ला का भारत में आना लगभग कन्फर्म हो चुका है। आइये जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है जिसने टेस्ला की एंट्री पर मोहर लगा दी है।

टेस्ला को चाहिए मान्यता

अमरीकी सरकार के सलाहकार और जाने-माने कारोबारी एलन मस्क, टेस्ला के मालिक हैं। पिछले काफी समय से भारत में टेस्ला की एंट्री का इंतजार किया जा रहा है लेकिन कभी ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटी तो कभी अन्य भू-राजनितिक परिस्थितियों की वजह से टेस्ला भारत में अभी तक कदम नहीं रख पाई है। लेकिन इकॉनोमिक टाइम्स ऑटो ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि फिलहाल टेस्ला अपनी दो कारों, मॉडल Y और मॉडल 3, के लिए भारत में मान्यता खोज रही है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत में जल्द ही सड़कों पर टेस्ला की कारों को दौड़ते देखा जा सकता है।

मान्यता का मतलब ये

जब कोई भी कंपनी भारत में कार पेश करती है या बाहर से इम्पोर्ट करती है तो पहले कार की जांच की जाती है। इस जांच के दौरान कई ऐसे टेस्ट किये जाते हैं जो यह तय करते हैं कि कार, देश में मौजूद परिवहन एवं सड़क नियमों के साथ-साथ सेफ्टी से संबंधित नियमों और एमिशन संबंधित नियमों को पूरा करती है या नहीं। कोई भी कंपनी इस मान्यता के मिलने के बाद ही अपनी कारों/वाहनों को भारत में लॉन्च कर सकती है। सूत्रों की मानें तो एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की कारें फिलहाल इन्हीं नियमों के लिए जांची जा रही हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article