ऑटो न्यूज़

Tata Sierra की बुकिंग हुई शुरू, ग्लोबल मार्केट में आज लॉन्चिंग, जानें कितनी होगी कीमत?

Image

टाटा सिएरा (TATA)

Tata की दमदार एसयूवी Sierra की बुकिंग शुरू हो गई है। इस दमदार एसयूवी भारत में 25 नवंबर, 2025 को लॉन्च होगी। हालांकि, लॉन्च से पहले ही कुछ चुनिंदा टाटा डीलरों ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, सिएरा आज अपना ग्लोबल डेव्यू करेगी। आपको बता दें कि मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में, यह हुंडई क्रेटा के साथ-साथ किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन टाइगुन को कड़ी टक्कर देगी। नई सिएरा का पहला बैच भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम को उपहार में दिया गया है।

पेट्रोल और डीजल इंजन में पहले आएगी

शुरुआत में, टाटा सिएरा केवल ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जबकि उच्च ट्रिम्स में बिल्कुल नया 1.5 लीटर TGDi (टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन इस्तेमाल किया जाएगा। आधिकारिक पावर और टॉर्क के आंकड़े अभी घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि, टर्बो-पेट्रोल इंजन 170PS की पावर और 280Nm का टॉर्क प्रदान करने की उम्मीद है। डीजल वर्जन में नेक्सॉन से लिया गया 1.5 लीटर टर्बो इंजन होने की संभावना है, लेकिन इसकी ट्यूनिंग बेहतर होगी। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक यूनिट शामिल होंगे।

कितनी हो सकती है कीमत

ऑटो एक्सपर्ट और इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, इस दमदार एसयूवी की कीमत 10.99 लाख से शुरू होकर 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article