Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने FY2023 में अपनी सालाना बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 538,640 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 370,372 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 45.43 प्रतिशत बढ़ी है। ऑटोमेकर मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद पैसेंजर वाहन सेगमेंट में तीसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बना हुआ है। टाटा को ये बढ़त उसकी नेक्सन, पंच, हैरियर और सफारी एसयूवी की बिक्री से मिली है। जिसने अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की, जो कुल मात्रा में 66 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 89 प्रतिशत बढ़ी
मार्च 2023 में टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री जिसमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल डीजल शामिल है वह 44,044 यूनिट्स की रही। ये मार्च 2022 में बेची गई 42,293 यूनिट्स की तुलना में चार प्रतिशत ज्यादा है। इस बीच, मार्च 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 89 प्रतिशत बढ़कर 6,509 यूनिट्स हो गई, जो मार्च 2022 में 3,452 यूनिट्स थी।
कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री भी बढ़ी
कमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) की बिक्री के लिए, टाटा मोटर्स की घरेलू मात्रा वित्त वर्ष 2023 में 3,93,317 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 3,22,182 यूनिट्स की तुलना में 22 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2022 के 34,790 से पिछले वित्त वर्ष में सीवी निर्यात 42 प्रतिशत घटकर 20,222 यूनिट्स रह गया। मार्च में सीवी की बिक्री मार्च 2022 में 44,425 यूनिट्स से 2 प्रतिशत बढ़कर 45,307 यूनिट्स पर लगभग सपाट रही। मार्च 2022 में 2,703 से ज्यादा यूनिट्स बेची गईं। इस बीच, मध्यम और भारी वाहन सेगमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, और मार्च में 10,963 यूनिट्स बेची गईं। मार्च 2023 में सीवी निर्यात 1,516 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल मार्च में 2,625 यूनिट्स की तुलना में 42 प्रतिशत की गिरावट थी।
