ऑटो न्यूज़

Tata Punch से पंगा लेने आ रही नई Hyundai SUV, पहला टीजर हुआ जारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 5, 2023, 06:38 PM IST

Tata Punch ने बहुत तेजी से भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ बनाई है और इसी दबदबे को कम करने के लिए Hyundai India जल्द मार्केट में नई कार लाने वाली है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है जो जल्द लॉन्च की जाएगी।

Image

नई ह्यून्दे कार विदेशों में बिकने वाली ह्यून्दे कैस्पर पर आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहा टाटा पंच का नया मुकाबला
  • ह्यून्दे ने जारी किया पहला टीजर
  • कम कीमत पर मिलेगी नई एसयूवी

Tata Punch Rival New Hyundai Mini SUV First Teaser: ह्यून्दे ह्यून्दे बहुत जल्द टाटा पंच का मुकाबला करने वाली नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस नई कार का पहला टीजर जारी कर दिया है जिससे साफ होता है कि बहुत जल्द इसे भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। ये नई ह्यून्दे कार विदेशों में बिकने वाली ह्यून्दे कैस्पर पर आधारित है। टाटा पंच के साथ मुकाबले में आने वाली नई ह्यून्दे कार की कीमत भी काफी आकर्षक होगी। ताजा स्पाय फोटोज में कार की बहुत सी जानकारी भी सामने आ गई है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा पंच को देगी टक्कर

ग्लोबल मार्केट में आगामी ह्यून्दे मिनी एसयूवी से मिलता-जुलता मॉडल कैस्पर नाम से बेचा जा रहा है। अनुमान है कि भारत में इसे नए नाम के अलावा कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। एंट्री लेवल ह्यून्दे मिनी एसयूवी की कीमत वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी कम होगी और इसे देश में अगले त्योहारों के सीजन तक बेचना शुरू किया जाएगा। कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल यानी सीयूवी कैटेगिरी की इस कार का कोडनेम ह्यन्दे एआई3 है। इसका मुकाबला टाटा पंच के अलावा निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर जैसी कारों से भी होने वाला है।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड आई10 और ऑरा वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। एआई3 के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर अभी कंपनी ने फैसला नहीं लिया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

एसयूवी पसंद कर रहे फर्स्ट टाइम बायर्स

अपनी पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच हैचबैक के मुकाबले एसयूवी ट्रेंड में है, यही वजह है कि बहुत कम समय में ही टाटा पंच ने मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है। इस सेगमेंट ने भारतीय ऑटो जगत में अपना 10 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित कर लिया है। पंच की बादशाहत को खत्म करने के लिए ह्यून्दे इस नई कार के साथ जोरदार और पैसा वसूल फीचर्स भी देने वाली है। यहां केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने का अनुमान है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article