Tata Nexon: भारत में SUVs की पसंद लगातार बढ़ रही है। टाटा नैक्सॉन एक ऐसी ही SUV है, जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। एडवांस्ड फीचर्स से लोडेड यह SUV सेफ्टी के मामले में भी जबरदस्त है। हाल ही में टाटा ने अपनी इस दमदार कार के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट को नए एंट्री लेवल मॉडल का अपडेट दिया था। लगता है कि कंपनी अब नैक्सॉन को एक और बड़ा अपडेट देने जा रही है। हालांकि यह अपडेट आपको सिर्फ नैक्सॉन के टॉप मॉडल्स में ही देखने को मिलेगा। इंटरनेट पर फिलहाल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो के अनुसार कंपनी जल्द ही नैक्सॉन को पनारोमिक सनरूफ प्रदान कर सकती है।
वीडियो में क्या-क्या दिखा?
फिलहाल इस सेगमेंट में पनारोमिक सनरूफ सिर्फ महिंद्रा XUV 3XO में ही देखने को मिलती है। पनारोमिक सनरूफ के अलावा कार में कुछ अन्य बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है और अन्य सभी फीचर्स वही हैं जो आपको नैक्सॉन के वर्तमान मॉडल में देखने को मिलते हैं। अगर नैक्सॉन में पनारोमिक सनरूफ का ऑप्शन देखने को मिलता है तो कीमत में भी थोड़ी-बहुत बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
कितनी बढ़ सकती है कीमत?
फिलहाल सनरूफ वाली नैक्सॉन और सामान्य नैक्सॉन की कीमत में आपको लगभग 50,000 रुपये का अंतर देखने को मिलता है। दूसरी तरफ टाटा हैरियर का सनरूफ वाला वेरिएंट स्टैण्डर्ड वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये तक महंगा है। अब देखना ये है कि क्या कंपनी छोटी सनरूफ वाले वेरिएंट को पनारोमिक सनरूफ वाले वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश करती है या फिर पूरी तरह से नया पनारोमिक सनरूफ वेरिएंट मार्केट में उतारती है।
