Tata Punch EV Expected Price: टाटा मोटर्स बहुत जल्द मार्केट में नई पंच ईवी लाने वाली है जो अगर सही दाम पर आई तो तहलका मचा सकती है। अगर टाटा मोटर्स इस कार को 10 लाख से कम बजट में अच्छी रेंज के साथ लॉन्च करती है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आएगी। अनुमान भी ऐसा ही लगाया जा रहा है, यानी नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक 9 से 12 लाख के बजट में खरीदी जा सकेगी। टाटा पंच इलेक्ट्रिक के लॉन्च से निश्चित तौर पर कंपनी की बिक्री में बड़ा इजाफा होने वाला है। टाटा पंच ईवी हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें कार के इंटीरियर की जानकारी सामने आ गई है।
केबिन काफी अलग होगा
हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।
एक्सटीरियर में बदलाव
नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं। टाटा मोटर्स ने पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट को भी ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था, इनमें से अल्ट्रोज ईवी लॉन्च की जा चुकी है, वहीं पंच सीएनजी को जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
