ऑटो न्यूज़

Tata Tiago खरीदने वाले हैं तो आपके काम की खबर, कंपनी ने रही दमदार डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 18, 2024, 01:00 PM IST

Tata Tiago February Offers: Tata Motors ने Tiago और Tiago CNG पर February 2024 में दमदार Discount दिया है। इसी महीने कार खरीदने पर ग्राहकों को 75,000 रुपये तक फायदा मिलेगा, इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है।

Image

इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टिआगो पर मिला बड़ा डिस्काउंट
  • 75,000 रुपये तक कर सकते हैं बचत
  • फरवरी 2024 में ग्राहकों को मिलेगा लाभ

Tata Tiago Discount: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो हैचबैक पर दमदार डिस्काउंट दिया है। फरवरी 2024 में कंपनी ने इस किफायती कार पर 75,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इसी महीने टाटा टिआगो की खरीद पर ग्राहकों को 40,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा टिआगो सीएनजी पर भी 75,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, इनमें 60,000 रुपये नकद छूट और 15,000 का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

तीनों फॉर्मेट में हिट है टाटा टिआगो

टाटा टिआगो के पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं। कार के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में 1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, ये इंजन 84 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। टाटा ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं। सीएनजी मॉडल के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो सीएनजी मोड में इंजन की ताकत घटकर 72 बीएचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है।

सिंगल चार्ज 315 किमी तक रेंज

टाटा टिआगो ईवी की बात करें तो ये दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। छोटे बैटरी पैक में 19.2 किलोवाट-आर ताकत मिलती है जो इसे 250 किमी रेंज देती है, वहीं दमदार बैटरी पैक 24 किलोवाट-आर का है जिसके सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा किया जा रहा है। छोटा बैटरी पैक 45 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर वाला है जो 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं दमदार बैटरी पैक 55 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article