ऑटो न्यूज़

Tata Nexon के कुछ वेरिएंट्स हुए सस्ते, जानें किनकी खरीद पर बचत कर पाएंगे ग्राहक

Tata Nexon SUV Price Cut: टाटा ने नैक्सॉन के कुछ वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है, वहीं कुछ सस्ते भी हुए हैं। इसके अलावा नैक्सॉन को नए वेरिएंट और नए फीचर्स दिए गए हैं। इसका स्मार्ट प्लस वेरिएंट 20,000 रुपये महंगा हुआ है, वहीं क्रिएटिव और फियरलेस वेरिएंट्स की कीमत में 20,000 से 30,000 रुपये तक कटौती भी गई है।

Image

क्रिएटिव और फियरलेस वेरिएंट्स की कीमत में 20,000 से 30,000 रुपये तक कटौती गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन के कुछ वेरिएंट हुए सस्ते
  • 30,000 रुपये तक घटा दी गई कीमत
  • नैक्सॉन का 2025 मॉडल हाल में लॉन्च

Tata Nexon SUV Price Cut: टाटा मोटर्स ने हाल में नैक्सॉन एसयूवी का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है, वहीं कुछ वेरिएंट्स सस्ते भी हुए हैं। इसके अलावा ग्राहकों की चहेती नैक्सॉन को नए वेरिएंट और नए फीचर्स दिए गए हैं। इसका स्मार्ट प्लस वेरिएंट 20,000 रुपये महंगा हुआ है, वहीं क्रिएटिव और फियरलेस वेरिएंट्स की कीमत में 20,000 से 30,000 रुपये तक कटौती भी गई है। बता दें कि अब इस पैस वसूल एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 13.50 लाख रुपये तक जाती है।

हाल में आया 2025 मॉडल

टाटा मोटर्स ने 2025 नैक्सॉन एसयूवी की कीमत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उजागर कर दी है। नई टाटा नैक्सॉन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। कंपनी ने ग्राहकों की चहेती इस पैसा वसूल एसयूवी को नए रंग और नए वेरिएंट्स और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। 2025 टाटा नैक्सॉन को मिले नए रंग का नाम ग्रासलैंड बेज है और कंपनी ने इसे नए प्योर प्लस, क्रिएटिव प्लस और क्रिएटिव प्लस पीएस वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है।

नए फीचर्स से लोडेड एसयूवी

2025 टाटा नैक्सॉन एसयूवी के साथ मिले नए फीचर्स की जानकारी भी कंपनी से साझा कर दी है। इस पैसा वसूल कार के साथ वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स, नया 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9 स्पीकर्स के साथ सबवूफर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, 7-स्पीड डीसीटी के साथ ई शिफ्टर और पैडल शिर्फ्ट जैसे फीचर्स मिले हैं।

इंजन में नहीं कोई बदलाव

टाटा मोटर्स ने अपडेटेड नैक्सॉन एसयूवी में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ पहले जैसे 1.2-लीटर टर्बोचार्च्ड रेवट्रॉन पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवटॉर्क डीजल इंजन के विकल्प मिले हैं। एसयूवी का पेट्रोल इंजन जहां 86.7 बीएचपी ताकत और 170 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी इंजन में ये ताकत 72.5 बीएचपी और 170 एनएम रह जाती है। डीजल इंजन की बात करें तो ये 83.3 बीएचपी और 260 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

पिछले मॉडल से कितनी जुदा

नई टाटा नैक्सॉन एसयूवी के साथ 208 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो ऑफरोडिंग के लिए पर्याप्त है। इसमें सामान रखने के लिए 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, वहीं सीएनजी में ये बूट स्पेस घटकर 321 लीटर रह जाता है। नैक्सॉन एसयूवी के साथ 16 इंच के व्हील्स मिलते हैं, इनमें सस्ते वेरिएंट प्लेन स्टील व्हील के साथ आए हैं और महंगे वेरिएंट्स में आपको डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article