ऑटो न्यूज़

Tata Motors को मिला बड़ा ऑर्डर, इस राज्य में अब चमकेंगी इतनी हजार गाड़ियां

Tata Motors UPSRTC Order: टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह उसे यूपीएसआरटीसी से एक साल में मिला तीसरा ऑर्डर है। इस तरह उसे कुल 3,500 इकाइयों से अधिक का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल किया गया और बस चेसिस की आपूर्ति की जाएगी।

Image

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह उसे यूपीएसआरटीसी से एक साल में मिला तीसरा ऑर्डर है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स को मिला बड़ा ऑर्डर
  • यूपीएसआरटीसी ने दिया ये ऑर्डर
  • 3,500 बसों के चेसिस की जरूरत

Tata Motors UPSRTC Order: टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से 1,297 बस चेसिस का ऑर्डर मिला है। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह उसे यूपीएसआरटीसी से एक साल में मिला तीसरा ऑर्डर है। इस तरह उसे कुल 3,500 इकाइयों से अधिक का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल किया गया और बस चेसिस की पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों के तहत चरणबद्ध रूप से आपूर्ति की जाएगी।

1618 डीजल बस चेसिस

टाटा एलपीओ 1618 डीजल बस चेसिस विशेष रूप से शहरों के भीतर और लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार की गई है। टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष और वाणिज्यिक यात्री वाहन कारोबार के प्रमुख आनंद एस ने कहा, ‘‘यह ऑर्डर इस श्रेणी में अग्रणी परिवहन समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

1 जनवरी से बढ़ेगी कीमत

टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके अलावा किआ इंडिया ने भी 1 जनवरी 2025 से अपनी सभी कारों की कीमत में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

सभी कंपनियां बढ़ा रहीं दाम

इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। लक्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि वाहन निर्माताओं के बीच ये एक ट्रेंड बन गया है जब हर कैलेंडर ईयर या वित्त वर्ष बदलते के पहले या तुरंत बाद गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। सभी कंपनियों का कारण भी एक लागत मूल्य में बढ़ोतरी होता है।

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article