ऑटो न्यूज़

Suzuki ने भारत में लॉन्च की 10 लाख से भी महंगी बाइक, जोरदार लुक और दमदार इंजन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 29, 2024, 11:43 AM IST

Suzuki V-Strom 800DE: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने नई वी-स्ट्रॉम 800डीई लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत 10.30 लाख रुपये है। कंपनी ने इस बाइक को खूबसूरत लुक देने के अलावा दमदार इंजन भी दिया है और ऑफरोडिंग के लिए ये जोरदार विकल्प है।

Image

ये बहुत फुर्तीली बाइक है और कुछ ही सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800डीई भारत में लॉन्च
  • 10.30 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
  • धांसू लुक और दमदार इंजन वाली बाइक

Suzuki V-Strom 800DE: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने नई वी-स्ट्रॉम 800डीई लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 10.30 लाख रुपये है। ये अभी इंट्रोडक्टरी यानी खास कीमत है जिसे कुछ समय बाद बढ़ा दिया जाएगा। दिखने में धाकड़ ये बाइक नए लिक्विड कूल्ड 776 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन के साथ आई है जो 84.3 एचपी ताकत और 78 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है जो सामान्य तौर पर बायडायरेक्शन क्विकशिफ्टर के साथ आया है। ये बहुत फुर्तीली बाइक है और कुछ ही सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

जोरदार है इसका मुकाबला

सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800 डीई के साथ वही स्टील फ्रेम मिली है जो इसके नेकेड वर्जन को दी गई है। इससे बाइक पिछले यात्री का ज्यादा भार उठाती है और इसमें लगेज भी ज्यादा रखा जा सकता है। बाइक का फ्यूल टैंक 20 लीटर का है, वहीं इसका भार कुल 230 किग्रा है। पिछले मॉडल के मुकाबले बाइक की कद भी बढ़कर 855 मिमी हो गया है। ऑफरोडिंग के हिसाब से नई मोटरसाइकिल को जोरदार बनाया गया है, हालांकि इसके टायर्स कुछ खास प्रदर्शन वाले नजर नहीं आ रहे हैं जो कहीं ना कहीं इसे मुकाबले में पीछे खींचते हैं।

जोरदार फीचर्स से लोडेड

सुजुकी ने नई वी-स्ट्रॉम 800 डीई को खूब सारे फीचर्स सामान्य तौर पर दिए हैं। इनमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, चार राइडिंग मोड्स, तीन ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग और डुअल चैनल एबीएस शामिल हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 10.30 लाख रुपये रखी है जो इसके सबसे नजदीकी मुकाबले से कम है, ये होंडा ट्रांस्पैप 750 बाइक है जो 11 लाख रुपये की है। सुजुकी ने नई बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और ये सिर्फ सुजुकी बिग बाइक डीलरशिप पर ही उपलब्ध होगी। ये तीन रंगों - चैंपियन येल्लो नं 2, ग्लास मैट मैकेनिकल ग्रे और ग्लास स्पार्कल ब्लैक में उपलब्ध है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article