ऑटो न्यूज़

ग्राफिक्स ने ही कर डाला स्विफ्ट का लेवल हाई, शानदार लुक और बिल्कुल नया इंजन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 30, 2023, 07:08 PM IST

Suzuki जल्द जापान में होने वाले टोक्यो ऑटो शो में Swift का नया Cool Yellow Rev कॉन्सेप्ट शोकेस करने वाली है। ये कॉन्सेप्ट मॉडल कॉस्मैटिक बदलावों से ही स्टैंडर्ड स्विफ्ट के मुकाबले बहुत आकर्षक दिखने लगा है।

Image

इसे कूल येल्लो मैटेलिक कलर देने के अलावा काली छत और डीकल्स दिए गए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजुकी स्विफ्ट कूल येल्लो रेव
  • टोक्यो ऑटो शो में होगा डेब्यू
  • बहुत आकर्षक है नया कॉन्सेप्ट

2024 Suzuki Swift Cool Yellow Rev: जापान में होने जा रहे टोक्यो ऑटो शो में कई सारे निर्माता हिस्सा लेने वाले हैं और हर साल के मुकाबले 2024 में ये बड़ा व्यापक होने वाला है। सुजुकी भी इसमें हिस्सा लेने वाली है और यहां कंपनी 2024 स्विफ्ट हैचबैक से पर्दा हटाने वाली है। सुजुकी ने हाल में स्विफ्ट का कूल येल्लो रेव नाम का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है जो स्टाइल और डिजाइन में स्विफ्ट जैसा ही है, लेकिन शानदार ग्राफिक्स और मामूली कॉस्मैटिक बदलावों से ही इस हैचबैक में नई जान आ गई है। इसे कूल येल्लो मैटेलिक कलर देने के अलावा काली छत और डेकल्स दिए गए हैं।

दिखने में बहुत आकर्षक

इस कॉन्सेप्ट को चौथी जनरेशन स्विफ्ट पर बनाया गया है जिसकी दोनों ओर पिछले गेट को घेरते ग्राफिक्स दिए गए हैं। सुजुकी ने इसकी ग्रिल और फॉगलैंप हाउसिंग को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया है, वहीं अगला स्प्लिटर मैट ब्लैक में आया है। इनके अलावा हेडलैंप्स और टेललैंप्स को स्मोक्ड एफेक्ट दिया गया है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों 2024 वाला ही है, लेकिन ग्राहफिक्स ने अपना काम कर दिया है। नए जुड़ावों पर नजर डालें तो नए एलईडी टेललैंप्स और हेडलैंप्स कार के साथ आए हैं।

बिल्कुल नया इंजन मिला

नई सुजुकी स्विफ्ट कूल येल्लो रेव को बिल्कुल नया जेड12ई इंजन दिया गया है जो सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। हाइब्रिड और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्प यहां मिले हैं। बता दें कि इसका इंजन अब चार की जगह तीन सिलेंडर वाला हो गया है और ये अब भी नेचुरली एस्पिरेटेड है। ये 80 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं मौजूदा स्विफ्ट का इंजन 88 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सबसे अच्छी खबर ये है कि एक लीटर पेट्रोल में कार 24 किमी/लीटर तक चलती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article