ऑटो न्यूज़

Skoda Superb पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, लपक लिया ऑफर तो बचेंगे 18 लाख रुपये

जानी मानी जर्मन कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) ने अप्रैल 2023 में भारत में अपनी सेडान, स्कोडा सुपर्ब (Skoda Superb) को फिर से पेश किया था। फिलहाल देश के गिने-चुने शहरों में इस कार पर छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी द्वारा दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाकर आप 18 लाख रुपये तक का बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं। आइये स्कोडा सुपर्ब पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में सबकुछ जानते हैं।

Image

Skoda Superb पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट

Photo : Times Now Digital

Skoda Superb: स्कोडा (Skoda) जर्मन कार निर्माता कंपनी है और भारत में कंपनी की कारों को काफी पसंद किया जाता है। स्कोडा ने अप्रैल 2023 में अपनी पॉपुलर सेडान सुपर्ब (Skoda Superb) को भारत में फिर से पेश किया था। स्कोडा सुपर्ब पर फिलहाल बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। देश के विभिन्न शहरों में इस कार पर फिलहाल जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अप्रैल 2024 में कंपनी ने इस कार को ‘फुल इम्पोर्ट’ के तौर पर भारत में पेश किया था। हालांकि इम्पोर्ट किये गए सभी मॉडल्स साल 2023 में बनाए गए थे। कंपनी ने सुपर्ब की कुल 100 यूनिट्स को भारत में इम्पोर्ट किया था। स्कोडा सुपर्ब की कीमत भारत में फिलहाल 54 लाख रुपये है और कार पर 18 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये इस डिस्काउंट के ऑफर के बारे में सबकुछ जानते हैं।

15 से 18 लाख का डिस्काउंट

कंपनी का दावा है कि स्कोडा सुपर्ब (Skoda Superb) की कुल 100 यूनिट्स में से अधिकतर बिक चुकी हैं। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई डीलरशिप पर अभी भी इस कार के कुछ मॉडल्स उपलब्ध हैं। फिलहाल केंद्रीय और उत्तरी भारत में इस कार की लगभग 20-25 यूनिट्स मौजूद हैं जिन्हें विभिन्न डीलरशिप द्वारा 15 से 18 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है।

स्कोडा सुपर्ब में मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

कंपनी ने स्कोडा सुपर्ब को भारत में बनना शुरू किया था लेकिन BS6 के स्टेज 2 से संबंधित नियम आ जाने के बाद कंपनी को इस कार के निर्माण को बंद करना पड़ा था। स्कोडा सुपर्ब के इम्पोर्ट किये गए मॉडल में एक्टिव टायर प्रेशर मॉनिटर, 9 एयरबैग, डायनामिक चेसिस कंट्रोल और 9 इंच बड़ी टचस्क्रीन वाला कोलंबस इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स भारत में बनाई गई स्कोडा सुपर्ब में देखने को नहीं मिलते थे। भारत में बनाई गई स्कोडा सुपर्ब की कीमत लगभग 36 लाख रुपये थी और अब 15-18 लाख रुपये के डिस्काउंट के बाद इम्पोर्ट किये गए मॉडल की कीमत भी लगभग उतनी ही पड़ रही है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article