ऑटो न्यूज़

Hyundai Creta पर सबसे बड़ा फेस्टिव ऑफर! इस महीने बचाएं पूरे 1.25 लाख रुपये

इस महीने एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Hyundai कार पर मिल रहे ऑफर्स को चेक कर सकते हैं।

Image

Hyundai Creta पर इस महीने मिल रही शानदार डील

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपको Hyundai की कारों पर मिल रहे अक्टूबर 2026 ऑफर्स चेक करने चाहिए। कंपनी Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Exter, Venue, Creta, Creta N Line, Creta Electric और Alcazar जैसे कई मॉडल्स पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट और बेनिफिट दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, अपग्रेड बेनिफिट और Navratri बुकिंग ऑफर शामिल हैं। कुछ ग्राहकों को ग्रामीण, सरकारी और कॉरपोरेट स्कीम के तहत भी अतिरिक्त लाभ मिल सकता है-

Creta पर 1.15 लाख रुपये तक का फायदा

Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा पर अक्टूबर में वेरिएंट के हिसाब से 1.15 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके एंट्री-लेवल E पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट्स पर अधिकतम 1.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। Creta iVT पेट्रोल पर ग्राहक 1.05 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Creta N Line पर सबसे बड़ा ऑफर

स्पोर्टियर लुक और दमदार इंजन वाली Hyundai Creta N Line पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 50,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 25,000 रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड ऑफर शामिल है। इसके अलावा Navratri बुकिंग बोनस के तौर पर 25,000 रुपये और ग्रामीण ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है।

Creta Electric पर भी ऑफर

Hyundai की इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric के Smart (O) और Excellence Long Range HC स्टॉक पर कुल 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

तीन इंजन और इलेक्ट्रिक में दो बैटरी विकल्प

Hyundai Creta के पेट्रोल और डीजल मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। Creta N Line में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 160PS की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं Creta Electric में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। दोनों में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 42kWh बैटरी वाला मॉडल 390 किलोमीटर और 51.4kWh वर्जन 473 किलोमीटर तक की दावा की गई ARAI रेंज देता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article