ऑटो न्यूज़

23 नवंबर को लॉन्च होगी नई Royal Enfield Goan Classic 350, नया टीजर जारी

Royal Enfield Goan Classic 350: क्लासिक 350 इस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है और इसका नया मॉडल सेल्स में बड़ा उछाल आने वाला है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसकी काफी जानकारी क्रिएटिव तरीके से दी गई है।

Image

नई रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 ग्राहकों की चहेती क्लासिक 350 पर आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड ने जारी किया टीजर
  • गोवन क्लासिक 350 की झलक दिखी
  • 23 नवंबर को लॉन्च होगी नई बाइक

Royal Enfield Goan Classic 350: रॉयल एनफील्ड 23 नवंबर को नई गोवन क्लासिक 350 भारत में लॉन्च करने वाली है। क्लासिक 350 इस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है और इसका नया मॉडल सेल्स में बड़ा उछाल आने वाला है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसकी काफी जानकारी क्रिएटिव तरीके से दी गई है। ये रॉयल एनफील्ड की पांचवीं बाइक होगी जिसे जे सीरीज प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसे पहली बार मीटियोर 350 के साथ पेश किया गया था। नई रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 देश के ग्राहकों की चहेती क्लासिक 350 पर आधारित है।

अलग है स्टाइल और डिजाइन

रॉयल एनफील्ड की नई गोवन क्लासिक 350 को कुछ अलग स्टाइल और डिजाइन दिया गया है। इसका फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स और हेडलैंप क्लासिक 350 वाले ही हैं, लेकिन ऐप हैंडबार और सिंगल सीट अलग हैं। पिछले यात्री के लिए सीट लगाने की व्यवस्था भी मिलेगी। इसके राइडिंग स्टांस को आरामदायक बनाने के लिए बाइक के फुटपैग्स कुछ आगे की ओर मिलेंगे। इसके साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन और कई अन्य पुर्जे बतौर एक्सेसरीज पैकेज मिलेंगे। कंपनी इसे कई सारे भड़कीले रंगों में लॉन्च करने वाली है।

कितनी दमदार होगी बाइक

रॉयल एनफील्ड ने इस मोटरसाइकिल के साथ समान डाउनट्यूब चेसी मिलेगा, लेकिन इसकी सिंगल सीट के लिए सबफ्रेम को कुछ घटा दिया गया है। इसके अलावा बाइक को बॉबर स्टाइल देने के लिए छोटे साइज के स्विंगआर्म भी मिल सकते हैं। इसके साथ रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 वाला 348 सीसी इंजन मिलेगा जो 20.7 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा और तेजी से बाइक को रफ्तार पर लाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article