ऑटो न्यूज़

Citroen Basalt X Comfort Edition भारत में लॉन्च, कीमत 9 लाख रुपये से भी कम

अगर आप भी एक ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं जिसमें स्टाइलिश कूपे डिजाइन के साथ आरामदायक केबिन भी मिले और अलग से एक्सेसरीज पर खर्च न करना पड़े तो खुश हो जाइए।

Image

Citroen Basalt X Comfort Edition भारत में लॉन्च

फ्रेंच कार निर्माता Citroen ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कूपे एसयूवी Basalt X का नया Comfort Edition लॉन्च कर दिया है। यह नया स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइलिश लुक के साथ अधिक कंफर्टेबल केबिन और प्रीमियम एक्सेसरीज चाहते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपये रखी है। यह एडिशन सीमित संख्या (Limited Edition) में उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या है Basalt X Comfort Edition की खासियत?

Citroen Basalt X Comfort Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। यानी इंजन और परफॉर्मेंस पहले की तरह ही रहेंगे। हालांकि, कंपनी ने इसमें कई ऐसे एक्सेसरीज और कम्फर्ट फीचर्स जोड़े हैं, जो केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने का काम करते हैं। इसका उद्देश्य ग्राहकों को फैक्ट्री-फिटेड एक्सेसरीज के साथ बेहतर वैल्यू देना है।

मिल रहें हैं कई बेहतरीन फीचर्स

Citroen Basalt X Comfort Edition में बेहतर कम्फर्ट के लिए प्रीमियम सीट कवर, सीट कुशन, नेक पिलो (Neck Pillow), 3D फ्लोर मैट और सीट बेल्ट कुशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, बेहतर इंटीरियर एक्सेसरीज के जरिए केबिन को पहले से ज्यादा आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है। ये फीचर्स खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों के आराम को बढ़ाने में मदद करते हैं।

किस वेरिएंट पर आधारित है?

Citroen ने इस स्पेशल एडिशन को Basalt X के चुनिंदा वेरिएंट्स पर पेश किया है। यह उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अलग से आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज लगाने के बजाय कंपनी की ओर से मिलने वाले पैकेज को प्राथमिकता देते हैं। इससे वाहन की वारंटी और फिटमेंट क्वालिटी पर भी भरोसा बना रहता है।

किन कारों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Citroen Basalt X का मुकाबला कई लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी-कूपे मॉडलों से होता है। इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं, इसलिए कंपनी नए स्पेशल एडिशन के जरिए अपनी कार को अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article