ऑटो न्यूज़

Royal Enfield की दमदार Shotgun 650 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, लुक के क्या ही कहने

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 16, 2024, 08:27 PM IST

Royal Enfield ने भारत में New Shotgun 650 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये रखी गई है। शानदार लुक के साथ बॉबर स्टाइल वाली इस बाइक को दमदार इंजन दिया गया है।

Image

नई मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 लॉन्च
  • 3.59 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • शानदार बॉबर लुक वाली है बाइक

All New Royal Enfield Shotgun 650 Launched: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में आधिकारिक रूप से बिल्कुल नई और दमदार शॉटगन 650 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इस नई मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 3.73 लाख रुपये तक जाती है। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 को तीन वेरिएंट्स — कस्टम शेड, कस्टम प्रो और कस्टम स्पेशल में लॉन्च किया गया है। बॉबर स्टाइल की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में तगड़ी है और इसे ओल्ड स्कूल लुक देने में बहुत से पुर्जों का योगदान है। इनमें गोल हेडलाइट, बुलेट स्टाइल के टर्न इंडिकेटर्स, दो साइलेंसर और सिंगल पीस सीट शामिल हैं।

फीचर्स भी जोरदार

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के साथ कई सारे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे युवाओं में इसका क्रेज बढ़े। नई बाइक को पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड कट ऑफ और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यही फीचर्स सुपर मीटिओर 650 को भी मिल चुके हैं। नई शॉटगन 650 मोटरसाइकिल को चार रंगों - ग्रीन ड्रिल, प्लाज्मा ब्लू, शीटमेटल ग्रे और स्टेंसिल व्हाइट शामिल हैं। लॉन्च होते ही भारतीय मार्केट में इस बाइक का मुकाबला जावा 42 बॉबर से होने वाला है।

कितना ददमदार है इंजन

नई शॉटगन 650 के साथ रॉयल एनफील्ड ने 648 सीसी का पैरेलल ट्विन, ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये दमदार इंजन 46.40 बीएचपी ताकत और 52.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इसके अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले में डुअल शॉक्स दिए गए हैं। तेज रफ्तार पर बेहतर काबू पाने के लिए इसके अगले और पिछले पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है। शॉटगन 650 के साथ 13.8 लीटर का टैंक दिया गया है, वहीं इसका कुल भार 240 किग्रा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article