ऑटो न्यूज़

गर्दा उड़ाने आ रही है नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मार्च 2024 में लॉन्च होगी हैचबैक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 15, 2024, 09:27 PM IST

Maruti Suzuki फरवरी 2024 से New Generation Swift का प्रोडक्शन शुरू करने वाली है, वहीं भारतीय मार्केट में इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लगातार इस कार की टेस्टिंग कर रही है और हाल में इससे पर्दा भी हटा लिया गया है।

Image

कंपनी इस हैचबैक का उत्पादन फरवरी 2024 से शुरू करने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च 2024 में लॉन्च होगी नई स्विफ्ट
  • फरवरी में शुरू होगा इसका प्रोडक्शन
  • नए इंजन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

New Generation Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी मार्च 2024 में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है जिसे बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी इस हैचबैक का उत्पादन फरवरी 2024 से शुरू करने वाली है जो भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जाती है। कंपनी ने हाल में इस कार से पर्दा हटाया है जिसमें नया इंजन मिलने वाला है और ये इंजन दमदार भी होगा। फुर्तीले इंजन के साथ ग्राहकों को नई स्विफ्ट में जोरदार माइलेज भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन 23.40 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं इसका हाइब्रिड इंजन एक लीटर पेट्रोल में 24.50 किमी तक चलेगा।

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है। नई स्विफ्ट हैचबैक को मिलेगा नया इंजन!

मिलेगा नया दमदार इंजन

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ कंपनी नया तीन-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है जो सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। सुजुकी इस नई हैचबैक को जल्द ही जापान में लॉन्च करने वाली है जिसके साथ मिलने वाला इंजन जेड12ई सीरीज का है। इस इंजन ने मौजूदा के12सी 1.2-लीटर पेट्रोल की जगह ली है। हालांकि ये जानकारी अभी सुजुकी की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं मिली है। हमारा मानना है कि ये दमदार इंजन होगा जो 100 बीएचपी ताकत और 150 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

क्या नया, क्या पुराना

चौथी जनरेशन स्विफ्ट के साथ पूरी बॉडी पर दिखने वाली कैरेक्टर लाइंस दी गई हैं जो हेडलैंप्स के साथ खूबसूरती से मिलती हैं। कार की छत पहले जैसी ही है, लेकिन इसे नए दरवाजों से लैस किया गया है, खासतौर पर पिछले दरवाजे जिनके डोर हैंडल ए-पिलर से हटकर दोबारा सामान्य जगह पर आ गए हैं। कार का पिछला हिस्सा भी काफी बदल दिया गया है जिसमें बंपर और टेलगेट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टोयोक्यो मोटर शो में दिखी स्विफ्ट हाइब्रिड है, हालांकि भारत में इसका हाइब्रिड मॉडल नहीं आएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article