Renault R5 Electric Car: पांच सालों के बाद जाने माने जेनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो का आयोजन किया गया और इस मोटर शो के पहले दिन ही रेनॉ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार R5 इलेक्ट्रिक की झलक दिखाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आपको बता दें कि रेनॉ की R5 इलेक्ट्रिक कार में 1972 की क्लासिक R5 की झलक भी देखने को मिलती है। इस कार की बदौलत रेनॉ अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लाइनअप को मजबूती भी प्रदान करेगी। कार को ह्युमन टच देने के नजरिये से ही इसको डिजाईन किया गया है और इसकी हेडलाइट में LED भी दी गई है जो सामने से देखने पर इंसानी आँखों जैसी दिखती हैं।
ऑटो न्यूज़
रेनॉ ने हटाया नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, मिलेंगे लग्जरी कार वाले फीचर्स
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Feb 28, 2024, 04:37 PM IST
