वायरल न्यूज़

Viral Video: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...ट्रेन से टकराने के बाद भी बाल-बाल बची गाय, चमत्कार देख लोग रह गए दंग

Viral Video: लखीमपुर के पलिया अटरिया रेलवे क्रॉसिंग पर एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने के बावजूद एक गाय चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

Image

ट्रेन से टकराने के बाद भी बच गई गौमाता ! (तस्वीर साभार- @arvind714yadav)

Viral Video: कहते हैं 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई' यह कहावत उत्तर प्रदेश के पलिया अटरिया रेलवे क्रॉसिंग पर सच साबित हुई। सावन के पहले सोमवार के पवित्र अवसर पर एक ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए और इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। यहां एक गाय ट्रेन की चपेट (Accident Video) में आ गई है। लेकिन, 'गौमाता' की किस्मत अच्छी थी कि वो मौत को भी चकमा देकर वापस आ गई। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, पलिया अटरिया स्थित रेलवे फाटक बंद था और एक तेज रफ्तार ट्रेन क्रॉसिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान एक गाय रेलवे ट्रैक के बेहद करीब आ गई और ट्रेन के इंजन से टकरा गई। टक्कर इतनी अचानक थी कि वहां खड़े लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है और गाय की जान नहीं बचेगी। लेकिन जैसे ही पूरी ट्रेन रेलवे फाटक को पार कर गई, वहां मौजूद लोगों ने जो देखा उस पर किसी को यकीन नहीं हुआ। ट्रेन गुजरने के बाद गाय बिना किसी गंभीर चोट के सीधी खड़ी नजर आई। उसे न तो कोई बड़ी चोट लगी थी और न ही वह लहूलुहान थी। वह सामान्य रूप से रेलवे फाटक के पास टहलती हुई दिखी। देखें वीडियो...

    लोग कह रहे चमत्कार!

    वहां मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को यह कहते सुना जा सकता है- "देखिए भाई, सावन का पहला सोमवार है और भगवान शिव की ऐसी कृपा हुई कि ट्रेन से टकराने के बाद भी गाय पूरी तरह सुरक्षित बच गई।" वहीं, घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से शेयर किया जाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को arvind714yadav नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article