ऑटो न्यूज़

Renault Kiger हुई सस्ती, कंपनी ने जोड़े 4 नए वेरिएंट; अब कम कीमत में मिलेगा टर्बो इंजन

एक नई एसयूवी खरीदने का मन है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Renault ने अपने ग्राहकों के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger में चार नए वेरिएंट पेश किए हैं।

Image

Renault Kiger हुई सस्ती

Renault India ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Renault Kiger के लाइनअप को मजबूत करते हुए इसमें 4 नए वेरिएंट जोड़ दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट का उद्देश्य ग्राहकों के लिए टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स को पहले से ज्यादा सुलभ बनाना है। नए बदलावों के साथ Renault Kiger अब एंट्री B-SUV सेगमेंट की सबसे किफायती टर्बो SUV बन गई है। कंपनी ने Kiger में नया Evolution+ वेरिएंट पेश किया है, जिसे Naturally Aspirated (NA) और Turbo दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है।

Evolution+ वेरिएंट में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Renault ने नए Evolution+ वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसमें Smart Access Card के साथ Push Start/Stop बटन, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, वायरलेस स्मार्टफोन रिप्लिकेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लाइट एम्बॉस्ड फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की मदद से ग्राहकों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। कंपनी का मानना है कि अब प्रीमियम फीचर्स का लाभ ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सकेगा।

टर्बो इंजन के साथ बढ़े विकल्प

बाजार में परफॉर्मेंस SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए Renault ने Kiger के टर्बो लाइनअप का विस्तार किया है। पहले जहां टर्बो इंजन के साथ केवल तीन वेरिएंट उपलब्ध थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने Techno वेरिएंट में भी टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प जोड़ा है। इससे ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा फीचर्स का विकल्प मिलेगा।

Naturally Aspirated वेरिएंट की रेंज भी बढ़ी

Renault ने केवल टर्बो मॉडल पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि Naturally Aspirated इंजन वाले वेरिएंट्स की संख्या भी बढ़ाई है। पहले जहां NA रेंज में 6 वेरिएंट मिलते थे, अब यह संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इससे ग्राहकों को अपने बजट और जरूरत के अनुसार अधिक विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

कीमतें भी हुईं आकर्षक

Renault Kiger Turbo मैनुअल की शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं Techno Turbo Manual वेरिएंट की कीमत 8.45 लाख रुपये और Emotion Turbo Manual वेरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपये है।

दूसरी ओर, Kiger Energy Manual रेंज की शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है। Evolution+ Manual वेरिएंट 6.99 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि Techno Manual की कीमत 7.55 लाख रुपये और Emotion Manual की कीमत 8.45 लाख रुपये रखी गई है।

पावरट्रेनट्रांसमिशनवेरिएंटप्रमुख बदलाव / फीचर्सएक्स-शोरूम कीमत
EnergyManualAuthentic-₹5.81 लाख
EnergyManualEvolution-₹6.55 लाख
EnergyManualEvolution+Smart Access Card with Push Start/Stop, Driver Seat Height Adjustment, Wireless Smartphone Replication, Auto AC, Light Embossed Fabric Upholstery₹6.99 लाख
EnergyEasy-R AMTEvolution-₹6.99 लाख
EnergyEasy-R AMTEvolution+Smart Access Card with Push Start/Stop, Driver Seat Height Adjustment, Wireless Smartphone Replication, Auto AC, Light Embossed Fabric Upholstery₹7.45 लाख
EnergyManualTechno-₹7.55 लाख
EnergyEasy-R AMTTechno-₹8.05 लाख
EnergyManualEmotion-₹8.45 लाख
TurboManualEvolution+Smart Access Card with Push Start/Stop, Driver Seat Height Adjustment, Wireless Smartphone Replication, Auto AC, Light Embossed Fabric Upholstery₹7.89 लाख
TurboManualTechno नया Manual Transmission ₹8.45 लाख
TurboManualEmotion-₹9.35 लाख
TurboX-Tronic CVTTechno-₹9.35 लाख
TurboX-Tronic CVTEmotion-₹10.35 लाख

दमदार इंजन और शानदार स्पेस

Renault Kiger पहले से ही अपने दमदार इंजन और व्यावहारिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें 100 PS का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। SUV में 205 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा Kiger में 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 29 लीटर की केबिन स्टोरेज क्षमता मिलती है। यात्रियों के आराम के लिए इसमें 222 मिमी का रियर नी-रूम और 710 मिमी का फ्रंट कपल डिस्टेंस भी दिया गया है। SUV में 50 किलोग्राम भार क्षमता वाले फंक्शनल रूफ बार्स भी मिलते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article