ऑटो न्यूज़

हर दो पहिया वाहन खरीदार को मिलेंगे 2 हेलमेट, यहां सख्ती से लागू होने वाला है नियम

2 Helmets With New Bike Mandatory: पुणे आरटीओ ने दोपहिया वाहन चालकों का जीवन बचाने की दिशा में उठाये गए साहसिक कदम की सराहना करता है, जिसके तहत दोपहिया वाहन डीलरों को हर वाहन के साथ दो हेलमेट देना अनिवार्य किया गया है।

Image

दुर्घटना से होने वाली खतरनाक मौतों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में हेलमेट पहनने पर बढ़ेगी सख्ती
  • सड़क सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम
  • अब दो पहिया के साथ मिलेंगे 2 हेलमेट

2 Helmets With New Bike Mandatory: पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा दोपहिया वाहन चालकों का जीवन बचाने की दिशा में उठाये गए साहसिक कदम की सराहना करता है, जिसके तहत दोपहिया वाहन डीलरों को हर वाहन के साथ दो हेलमेट देना अनिवार्य किया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के नियम 138 के अनुरूप यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और हेलमेट नियमों का पालन कर दुर्घटना से होने वाली खतरनाक मौतों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तहे दिल से समर्थन करते हैं

इस महत्वपूर्ण कदम पर बात करते हुए, हेलमेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और एमडी स्टीलबर्ड हेलमेट श्री राजीव कपूर ने कहा, "आरटीओ का निर्देश यह सुनिश्चित करना है कि हर दोपहिया वाहन खरीदार को दो हेलमेट मिलें - एक सवार के लिए और एक पीछे बैठने वाले के लिए – यह एक प्रगतिशील और बहुत जरूरी पहल है। यह पहल न केवल हेलमेट पहनने के महत्व को पुष्ट करती है बल्कि सड़क सुरक्षा प्रथाओं में एक महत्वपूर्ण अंतर को भी दूर करता है। हम इस आदेश का तहे दिल से समर्थन करते हैं और हेलमेट के जीवन-रक्षक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे

इस पहल के लाभों पर प्रकाश डालते हुए, श्री कपूर ने आगे कहा, “ हमें यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि प्रत्येक सवार और पीछे बैठने वाले सवार को अब असली ISI-प्रमाणित हेलमेट मिले। कई बार यह देखने को मिलता है कि, कुछडीलर मुफ़्त में नकली हेलमेट देते थे, जिनकी कीमत 130 रुपये से भी कम होती थी, लेकिन उनकी MRP 1,000 रुपये दिखा दी जाती थी। ग्राहकों को यह विश्वास दिलाकर धोखा दिया जाता था कि ये असली ISI-प्रमाणित हेलमेट हैं, जो जीवन बचाने के बजाय जानलेवा साबित होते हैं। इस नियम को लागू करने से, सभी BIS-प्रमाणित हेलमेट उपलब्ध कराने होंगे। जब हेलमेट सीधे निर्माताओंद्वारा आपूर्ति किए जाते हैं, तो वे असली होंगे और सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।”

2022 में 63,115 दुर्घटनाएँ

सड़क दुर्घटना के चिंताजनक आंकड़ों से ऐसे उपायों की आवश्यकता स्पष्ट होती है। 2021 में, 52,416 दोपहिया दुर्घटनाएँ हुईं, जिसके परिणामस्वरूप 22,786 मौतें हुईं। 2022 में यह संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ गई, जिसमें 63,115 दुर्घटनाएँ और 25,228 मौतें हुईं। ये आंकड़े इस बात को रेखांकित करते हैं कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए हेलमेट के सख्त अनुपालन की तत्काल आवश्यकता है।

जीवन रक्षक उपकरण

अध्यक्ष ने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि यह कदम दोपहिया वाहन सवारों के बीच सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा। हेलमेट केवल सहायक उपकरण नहीं हैं, बल्कि जीवन रक्षक उपकरण हैं जो दुर्घटनाओं में जान बचा सकते हैं। हम दोपहिया वाहन डीलरों और खरीदारों सहित सभी हितधारकों से भी इस पहल को पूरे दिल से अपनाने का आग्रह करते हैं। साथ मिलकर हम अपनी सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बना सकते हैं।"

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article