ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Dzire खरीदना हुआ महंगा! कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, जानिए कितना बढ़ा दाम

अगर आप भी आने वाले दिनों में Maruti Suzuki Dzire खरीदने का प्लान बना रहे थे तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। कंपनी की ओर से Dzire के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

Image

मारुति सुजुकी डिजायर के बढ़ गए दाम (Photo: Maruti Suzuki)

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कारों में शामिल Maruti Suzuki Dzire अब ग्राहकों के लिए थोड़ी महंगी हो गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में बदलाव किया है, जिससे कुछ मॉडल पहले की तुलना में अधिक महंगे हो गए हैं। बेस वेरिएंट LXI की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगा। वहीं दूसरे वेरिएंट्स की कीमतों में अधिकतम 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

7,500 रुपये तक बढ़ी कीमत

सबसे ज्यादा मूल्य वृद्धि VXI CNG और ZXI CNG वेरिएंट्स में हुई है। इन दोनों ट्रिम्स की कीमत में 7,500 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद उनकी नई एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 8.10 लाख रुपये और 9.11 लाख रुपये हो गई है। दूसरी ओर, पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में कम बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने पेट्रोल मॉडल्स के दाम में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया है।

वेरिएंटनई कीमत
Maruti Suzuki Dzire LXI6.25 लाख रुपये
Maruti Suzuki Dzire VXI7.22 लाख रुपये
Maruti Suzuki Dzire ZXI8.22 लाख रुपये
Maruti Suzuki Dzire ZXI+8.91 लाख रुपये

क्यों खास है Dzire?

Maruti Suzuki Dzire भारतीय बाजार में लंबे समय से ग्राहकों की पसंदीदा सेडान रही है। नेक्स्ट जेनरेशन Dzire को बेहतर डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और मजबूत सुरक्षा पैकेज के साथ पेश किया गया था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 2025 और 2026 में कई महीनों तक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही।

इंजन और पावर

नई Dzire में कंपनी का 1.2-लीटर Z-Series, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प भी उपलब्ध है, जो बेहतर माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

सुरक्षा के मामले में भी मजबूत

नई Dzire को सुरक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा अपग्रेड मिला है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही कारण है कि यह कार फैमिली कार खरीदारों के बीच भी लोकप्रिय बनी हुई है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article