ऑटो न्यूज़

अगस्त में यात्री वाहनों की थोक बिक्री नौ प्रतिशत घटी: सियाम

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 18,33,921 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,11,662 इकाई थी।

Image

vehicle sales/Photo-AI

कंपनियों से डीलरों को भेजे जाने वाले यात्री वाहनों की संख्या अगस्त में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 3,21,840 इकाई रह गई। कंपनियों ने कम बाजार मांग के अनुसार आपूर्ति में बदलाव किया। वाहन उद्योग के निकाय सियाम ने यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त 2024 में 3,52,921 इकाई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 18,33,921 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,11,662 इकाई थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने एक बयान में कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट मुख्य रूप से विनिर्माताओं के आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव करने के चलते हुई। ग्राहकों ने जीएसटी दर में कटौती और वाहनों की कीमतों में कमी की उम्मीद में खरीदारी स्थगित कर दी। इस वजह से अगस्त में मांग में गिरावट आई।

स्कूटर की बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 6,83,397 इकाई हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 11,06,638 इकाई रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त महीने में अब तक की सबसे अधिक 75,759 इकाई रही, जो पिछले साल अगस्त में 69,962 इकाई थी। मेनन ने कहा कि वाहनों पर जीएसटी दरों को कम करने के सरकार के फैसले से आगामी त्योहारी सत्र में मांग बढ़ेगी।

इनपुट- भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article