नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। आइए जानते हैं उन टॉप 5 होंडा बाइक्स के बारे में जिन्हें सबसे बड़ी प्राइस कट का फायदा मिलेगा। यदि आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है।
अगर आप होंडा बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो 22 सितंबर 2025 तक इंतजार करना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि नई कीमतों के बाद आप हज़ारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
पुरानी कीमत (टॉप वेरिएंट): ₹2,18,951, नई अनुमानित कीमत: ₹2,01,845, कुल बचत: ₹17,106, यह होंडा की सबसे लोकप्रिय क्लासिक बाइक है, जो अब ₹17,000 से ज्यादा सस्ती होगी। रेट्रो स्टाइलिंग, आरामदायक राइड और जापानी इंजीनियरिंग की वजह से यह और भी आकर्षक विकल्प बनेगी।
पुरानी कीमत: ₹2,18,601, नई कीमत: ₹2,01,523, बचत: ₹17,078, स्क्रैम्बलर-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग और डुअल पर्पज़ टायर वाली यह बाइक अब करीब ₹17,000 सस्ती हो जाएगी, जिससे यह 350cc रेट्रो सेगमेंट में और भी वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित होगी।
पुरानी कीमत: ₹2,15,601, नई कीमत: ₹1,98,757, बचत: ₹16,844, क्रोम-लैडेन डिजाइन वाली H’ness बाइक लगभग ₹17,000 तक सस्ती हो रही है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प होगी जो प्रीमियम क्रोम फिनिश वाली रेट्रो बाइक पसंद करते हैं।
पुरानी कीमत: ₹1,69,596, नई कीमत: ₹1,56,346, बचत: ₹13,250, रोड-बायस्ड एडवेंचर बाइक NX200 भी जीएसटी कटौती का फायदा उठाएगी। हल्की, आरामदायक और ADV स्टाइल वाली यह बाइक अब और भी किफायती होगी।
पुरानी कीमत: ₹1,70,001, नई कीमत: ₹1,56,720, बचत: ₹13,281, भले ही कंपनी ने इसका जिक्र नहीं किया, लेकिन GST कटौती से CB300F की कीमत में भी कमी आएगी। स्ट्रीटफाइटर डिजाइन और Flex Fuel Compatibility वाली यह बाइक अब ज्यादा बजट-फ्रेंडली हो जाएगी।