ऑटो न्यूज़

December Car Offers: 4 साल में सबसे बड़ा डिस्काउंट.. नई कार खरीदने का यही है सबसे अच्छा मौका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 22, 2022, 06:22 PM IST

January 2023 से ज्यादातर कंपनियां जहां अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने वाली हैं, वहीं ग्राहकों का दिसंबर हैप्पी बनाने के लिए जोरदार ऑफर्स दिए गए हैं. दिसंबर में वाहन निर्माताओं ने 4 साल में सबसे बड़े ऑफर्स नई कारों पर दिए हैं.

Image

ज्यादातर वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर 4.5 फीसदी से 5 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नई कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका
  • दिसंबर में 4 साल के सबसे बड़े ऑफर्स
  • जनवरी 2023 से कारें हो जाएंगी महंगी

December Car Discounts: साल के अंत में बहुत से वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर जोरदार डिस्काउंट देते हैं. इनमें निर्माता कंपनियों के साथ डीलर्स भी अलग से ऑफर्स देते हैं. इस बार जो फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है वो बीते 4 साल में मिला सबसे बड़ा डिस्काउंट है. ज्यादातर वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों पर 4.5 फीसदी से 5 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहे हैं जो पिछले साल 2 से 2.5 फीसदी था. इनमें ज्यादा ऑफर्स सस्ती कारों और एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहे हैं. यहां ग्राहकों को कैश डिस्काउंट से एक्सचेंज बोनस और इंश्योरेंस पर कम प्रीमियम से डीलर्स द्वारा दिए गए डिस्काउंट शामिल हैं.

सीएनजी वाहनों पर भी ऑफर्स

कंपनियों ने अपने सीएनजी वाहनों पर 60,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जो अब तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट है. गौरतलब है कि सीएनजी और सामान्य ईंधन की कीमत का फासला अब बहुत कम रह गया है, ऐसे में इन कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए निर्माता कंपनियों ने ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं. बता दें कि कंपनियों के पास जोरदार बुकिंग्स पहले से मौजूद हैं, इससे बड़े डिस्काउंट देने पर उन्हें कोई चिंता नहीं सता रही.

मारुति और ह्यून्दे कारों पर ऑफर्स

साल के अंत में मारुति सुजुकी और ह्यून्दे कारों पर तगड़़े ऑफर्स दिए गए हैं, इसके अलावा दिसंबर में ही ग्राहकों को कार खरीदना फायदे का सौदा पड़ने वाला है. वजह ये है कि जनवरी 2023 से वाहन निर्माता अपनी गाड़ियों के दाम में इजाफा करने वाले हैं. टाटा मोटर्स से लेकर सभी बड़ी कंपनियां कारें महंगी करने वाली हैं. अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दिसंबर के बचे हुए दिन आपके लिए सबसे ज्यादा फायदे का सौदा बनने वाले हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article