ऑटो न्यूज़

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब बवाल मचाने कंपनी ला रही 5 नई इलेक्ट्रिक बाइक्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 9, 2023, 07:45 PM IST

Ola Electric Scooters मार्केट में जोरदार डिमांड हासिल कर चुकी हैं और अब कंपनी 5 नई Electric Motorcycles भारत में लॉन्च करने का प्लान बना चुकी है. Ola ने हाल में एक Teaser Video जारी किया है जिसमें इनकी झलक दिखी है.

Image

दिखने में ये सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स काफी जोरदार और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला ई-बाइक्स का टीजर जारी
  • 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स ला रही ओला
  • लुक में बहुत जोरदार हैं ई-बाइक्स

Ola Electric Bikes: ओला इलेक्ट्रिक को बीते करीब 2 साल से मार्केट में जोरदार डिमांड हासिल हुई है और इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ग्राहकों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. अब कंपनी ई-स्कूटर्स के बाद इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करने पर फोकस कर चुकी है. हाल में ओला ने एक टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें आगामी इलेक्ट्रिक बाइक्स की झलक देखने को मिली है. दिखने में ये सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स काफी जोरदार और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली हैं.

सभी ई-बाइक्स होंगी लॉन्च?

वीडियो में 5 नई इलेक्ट्रिक बाइक्स देखने को मिली हैं जो अलग स्टाइल और डिजाइन दोनों में जानदार होने वाली हैं. हालांकि इनके लॉॅन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है. ओला ने फिलहाल एक टीजर वीडियो जारी किया है, लेकिन ये तय नहीं है कि कंपनी इन पांचों इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च करेगी. अगर करती भी है तो हाल-फिलहाल में ये सारी ई-बाइक्स लॉन्च होती नजर नहीं आ रही हैं.

क्या बोले ओला के सीईओ

मीडिया से बातचीत के दौरान ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवालने कहा कि पेट्र्रोल टू-व्हीलर्स की तर्ज पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का वर्गीकरण यानी सेगमेंटेशन बिल्कुल सही नहीं होगा. मसलन, यहां कोई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ऐसी नहीं होगी जो 150 सीसी, 160 सीसी, 180 सीसीऔर 200 सीसी क्षमता वाली होती हैं. नई ई-बाइक्स में से कुछ इसी साल और कुछ अगले साल लॉन्च की जा सकती हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article