ऑटो न्यूज़

अब घर बैठे खरीदें Royal Enfield बुलेट, डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं! जानें पूरा प्रोसेस

बयान में कहा गया कि क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और नई मेट्योर 350 अमेजन इंडिया पर रॉयल एनफील्ड ब्रांड के बिक्री केंद्र के जरिये बेची जाएंगी। हाल ही में फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। अब कंपनी ने अमेजन इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।

Image

बुलेट

बुलेट को पसंद करने वाले बाइक लवर्स के लिए अच्छी खबर है। अब उनको बुलेट खरीदने के लिए डीलरशिप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे अपनी पसंद का मॉडल मोबाइल से बुक कर पाएंगे। दरअसल, बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी की सभी मोटरसाइकिल अब ऑनलाइन ई-कॉमर्स मंच अमेजन से खरीदी जा सकेंगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि फिलहाल पांच प्रमुख शहरों अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली और पुणे के ग्राहकों के लिए ही यह सेवा शुरू की गई है।

इन मोटरसाइकिल की होगी बिक्री

बयान में कहा गया कि क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और नई मेट्योर 350 अमेजन इंडिया पर रॉयल एनफील्ड ब्रांड के बिक्री केंद्र के जरिये बेची जाएंगी। रॉयल एनफील्ड ने बताया कि मोटरसाइकिल की आपूर्ति और बिक्री के बाद की सेवाएं ग्राहक के शहर में मौजूद उनके पसंदीदा रॉयल एनफील्ड डीलरशिप के जरिये की जाएगी।

हाल ही में फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी

आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी। अब कंपनी ने अमेजन इंडिया के साथ हाथ मिलाया है ताकि अपने पूरे 350cc मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को डिजिटल रूप से बेचा जा सके। पहले फ्लिपकार्ट के जरिए कंपनी ने अपने 350cc मॉडल्स की बिक्री बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में शुरू की थी। अब अमेजन के साथ यह सुविधा पांच और शहरों में मिल जाएगी। यानी अब देश के 10 बड़े शहरों में रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक्स ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं। कंपनी जल्द ही अपने 450cc मॉडल्स को भी इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बेचने की योजना बना रही है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article