ऑटो न्यूज़

Nissan Magnite का गीजा स्पेशल एडिशन जल्द होगा लॉन्च, 11,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 19, 2023, 06:14 PM IST

Nissan 26 मई को भारत में Magnite का Geza Editoin लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ शुरू कर दी है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कंपनी कई सारे नए फीचर्स इसके साथ मुहैया कराएगी।

Image

26 मई को ही कंपनी इस नई कार की कीमत का ऐलान करने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट गीजा स्पेशल एडिशन
  • 26 मई 2023 को भारत में होगा लॉन्च
  • 11,000 रुपये के साथ शुरू हुई बुकिंग

Nissan Magnite Geza Special Edition: निसान 26 मई 2023 को भारत में मैग्नाइट एसयूवी का गीजा स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एडिशन के साथ कई सारे अपग्रेटेड फीचर्स देने वाली है ताकि इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के ग्राहकों का एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। निसान ने मैग्नाइट गीजा स्पेशल एडिशन की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है और इसमें दिलचस्पी रखने वाले 11,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। 26 मई को ही कंपनी इस नई कार की कीमत का ऐलान करने वाली है।

स्टैंडर्ड मॉडल से कितनी अलग

निसान इंडिया ने नई मैग्नाइट के गीजा स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए बहुत से फीचर्स दिए हैं। इन फीचर्स में बड़े साइज का 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है जो हाई रिजोल्यूशन वाला है। इस स्क्रीन के साथ कंपनी ने जेबीएल के स्पीकर्स दिए हैं और यहां ग्राहकों को ऐप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलने वाला है। स्पेशल एडिशन को ट्रेजेक्टरी रियर कैमरा भी मिला है जिससे कार को पार्क करना काफी आसान हो जाता है।

इंजन और बाकी फीचर्स भी धांसू

निसान मैग्नाइट के स्पेशल एडिशन के साथ मोबाइल से कंट्रोल होने वाली एंबिएंट लाइटिंग, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है। निसान इस एडिशन के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाले दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध करा सकती है जिनेमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। बताने की जरूरत नहीं कि कंपनी की इस कार को देश में काफी पसंद किया जाता है और निसान इसके स्पेशल एडिशन समय-समय पर लॉन्च करती रहती है। इससे ग्राहकों को ताजा अंदाज में ये कार मिलती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article