ऑटो न्यूज़

नई टाटा कर्व के फीचर्स की जानकारी हुई लीक, 7 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च

Tata Curvv EV Features Leaked: टाटा मोटर्स ने नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी और कर्व आईसीई की झलक हाल में दिखा है। 7 अगस्त को आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी के फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। नई कर्व ईवी को मिलने वाले ज्यादातर फीचर्स नैक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे हैं।

Image

नई कर्व ईवी को मिलने वाले ज्यादातर फीचर्स नैक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व ईवी के फीचर्स हुए लीक
  • 7 अगस्त को लॉन्च होगी नई कार
  • इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल मिले

Tata Curvv EV Features Leaked: टाटा मोटर्स 7 अगस्त को भारतीय मार्केट में नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। अब लॉन्च से पहले ही इस ईवी के फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। नई कर्व ईवी को मिलने वाले ज्यादातर फीचर्स नैक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे हैं। कार के डैशबोर्ड पर 12-इंच का हार्मन कार्डन इंफोटेनमेंट के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, आर्केड ईवी, 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप सपोर्ट और जेबीएल के 9 स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। मार्केट में पहले टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा और इसके तुरंत बाद कंपनी कर्व आईसीई लॉन्च करेगी।

फीचर्स अभी बाकी हैं

एसयूवी के अगले हिस्से में वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स दी जाएगी। इसके अलावा लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस चार्जर और मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी मिलने वाले हैं। जानकारी मिली है कि टाटा डीलर्स ने अनाधिकारिक तौर पर कर्व ईवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। टाटा नई एसयूवी के कई नए फीचर्स देने वाली है जिनमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

इंजन वाली एसयूवी भी आएगी

टाटा मोटर्स नई 2024 कर्व एसयूवी के साथ बिल्कुल नई डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप दे सकती है। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिल सकता है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह भी मिल सकती है। स्पाय फोटोज में नई टाटा कर्व काफी खूबसूरत स्टांस वाली एसयूवी नजर आ रही है। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं।

कैसा हो सकता है केबिन

2024 टाटा कर्व एक कूपे एसयूवी होगी जिसके साथ हाइटेक केबिन मिलने का अनुमान है। कार के केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है जो पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा। इसके अलावा एसी बटन, इलेक्ट्रिक सनरूफ के लिए टच सेंसिटिव बटन मिल सकते हैं, वहीं 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, नया गियर लीवर, ड्राइव मोड्स के लिए रोटरी डायल और दो रंगों वाला इंटीरियर मिलने की संभावना है। एसयूवी को 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article