ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Himalayan 750: जल्द आ रही है दमदार ट्विन-सिलेंडर हिमालय बाइक, CEO खुद कर रहे टेस्टिंग, देखें फोटो

Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन इस बाइक्स को हिमालय के ऊंचे इलाकों में चलाकर टेस्टिंग कर रहे हैं। इस बाइक में 750cc का ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन हो सकता है। यह इंजन लगभग 50bhp पावर और 60Nm टॉर्क देगा। यह Himalayan 450 से ज्यादा ताकतवर होगी।

Image

Image Source- royalenfield Instagram

रॉयल एनफील्ड एक नई पावरफुल एडवेंचर बाइक लाने की तैयारी में है। Himalayan 450 के बाद अब कंपनी एक और हाई-कैपेसिटी बाइक पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल ‘Himalayan 750’ कहा जा रहा है। Royal Enfield ने खुद इन बाइक्स की टेस्टिंग की झलक दिखा दी है। खास बात ये है कि इस बाइक्स की टेस्टिंग खुद कंपनी के टॉप अधिकारियों द्वारा की जा रही है। Royal Enfield के CEO बी. गोविंदराजन इस बाइक्स को हिमालय के ऊंचे इलाकों में चला रहे हैं। उन्होंने इसकी फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

लद्दाख में दिखी नई बाइक, मिलेगा 750cc का दमदार इंजन

हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि यह नई बाइक लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखी गई। इसमें ट्विन-सिलेंडर इंजन और कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं। इस बाइक में 750cc का ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन हो सकता है। यह इंजन लगभग 50bhp पावर और 60Nm टॉर्क देगा। यह Himalayan 450 से ज्यादा ताकतवर होगी।

नया डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले

बाइक की बॉडी पूरी तरह से नई है। इसमें एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया चेसिस और सबफ्रेम देखने को मिला है। हेडलाइट यूनिट भी Himalayan 450 से मिलता-जुलता लग रहा है। इसमें आगे USD (Upside Down) फोर्क्स होंगे और ट्यूबलेस वायर-स्पोक व्हील्स दिए जाएंगे। आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के टायर्स मिलेंगे।

कब होगी लॉन्च?

फिलहाल बाइक टेस्टिंग फेज में है। कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल लॉन्च डेट नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बाइक 2025 के अंत तक मार्केट में आ सकती है। इस वक्त Royal Enfield की Himalayan 450 बाजार में है। इसमें 451cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 40.02bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क देता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article