दिखने में कितनी खास है कार
नई निसान एक्स-ट्रेल को शानदार एक्सटीरियर डिजाइन के साथ दो हिस्सों में बंटे एलईडी हेडलैंप्स, 20 इंच के मशीन्ड अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललाइट, सिल्वर रूफ रेल्स, शार्कफिन एंटीना, रियर वाइपर और वॉशर के अलावा कंट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट्स दी गई हैं। कंपनी ने इस एसयूवी के साथ स्टैपनी देने की जगह टायर पंक्चर रिपेयर किट दी है। फीचर्स की बात करें तो यहां फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन, वायरलेस चार्जर, कई ड्राइव मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिले हैं।
इंजन और सेफ्टी दमदार
निसान ने कीमत के हिसाब से इस एसयूवी को काफी सुरक्षित बनाय है। इसके साथ सराउंड व्यू मॉनिटर, 7 एयरबैग्स, दूसरी कतार में रिक्लाइनर सीट्स, व्हीकल डायनामिक कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी को 1.5-लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 12वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लोडेड है। सीवीटी गियरबॉक्स से लैस कार का इंजन 160 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। जहां एसयूवी का माइलेज 13.7 किमी/लीटर है, वहीं 9.6 सेकंड में ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।
