ऑटो न्यूज़

2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के लॉन्च की टाइमलाइन आई सामने, जानें कितनी बदली

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 28, 2023, 09:37 PM IST

Kia India दिसंबर 2023 में New Sonet Facelift से पर्दा हटाने वाली है जिसे 2024 की पहली तिमाही तक लॉन्च करने वाली है। ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटीरियर में मामूली बदलावों के साथ लॉन्च होने वाली है।

Image

नई किआ सॉनेट मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आ रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट
  • दिसंबर 2023 में पेश होगी कार
  • बहुत जल्द भारत में लॉन्च तय

2024 Kia Sonet Facelift: किआ इंडिया ने नई सॉनेट फेसलिफ्ट से पर्दा हटा लिया है जिसे दिसंबर 2023 में पेश किया जाने वाला है। ग्राहकों के बीच पॉपुलर ये कॉम्पैक्ट एसयूवी नए वर्जन में आ रही है जिसे मामूली बदलाव मिले हैं। अनुमान है कि 2024 की पहली तिमाही में कंपनी इसे देश में लॉन्च करेगी। नई किआ सॉनेट मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आ रही है। हालांकि नई सॉनेट फेसलिफ््ट के साथ कंपनी कई नए फीचर्स उपलब्ध कराने वाली है, इसके बदले कार की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

कितनी दमदार होगी

2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के साथ पहले वाले तीन इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले नंबर पर है जो 83 एचपी ताकत बनाता है। इसके बाद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 120 एचपी ताकत बनाता है, अंत में 1.5-लीटर डीजल इंजन आता है जो 116 एचपी क्षमता वाला है। कंपनी इन इंजन विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल पेट्रोल इंजन में, 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड डीसीटी टर्बो पेट्रोल में और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड एटी ट्रांसमिशन दिए हैं।

क्या नया मिलेगा

किआ सॉनेट फेसलिफ्ट को कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के अलावा केबिन में नए फीचर्स मिलेंगे। इनमें संभवतः नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिप्रेश केबिन, नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर कुछ बदलाव मिल सकते हैं। इसके साथ सबसे बड़ा बदलाव एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस मिल सकता है। हाल में यही फीचर ह्यून्दे वेन्यू में भी मिला है। अनुमान है कि नई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article