ऑटो न्यूज़

सेगमेंट की गर्मी और बढ़ाने वापस आ रही है ये SUV, लॉन्च से पहले फोटो लीक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 10, 2024, 01:01 PM IST

New Renault Duster: Renault या कहें तो डासिया बहुत जल्द मार्केट में New Generation Duster SUV पेश करने वाली है जिसका ग्लोबल डेब्यू बहुत जल्द होगा। Debut से ठीक पहले इस SUV की फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई हैं जो आकर्षक हैं।

Image

कंपनी इस SUV की तीसरी जनरेशन 2025 तक भारत वापस ला सकती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई रेनॉ डस्टर की फोटोज लीक
  • बहुत जल्द होने वाला है डेब्यू
  • दिखने में काफी आकर्षक SUV

New Generation Renault Duster: रेनॉ बहुत जल्द नई जनरेशन डस्टर एसयूवी पेश करने वाली है और डेब्यू से ठीक पहले इसकी फोटो लीक हो गई है। नए ईंधन नियमों के चलते इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में बंद कर दी गई थी, लेकिन अब कंपनी इसकी तीसरी जनरेशन 2025 तक भारत वापस ला सकती है। नई जनरेशन रेनॉ डस्टर के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ये फोटोज लिए गए हैं जिसमें एसयूवी का स्टाइल और डिजाइन सामने आ गया है। दिखने में नई डस्टर काफी आकर्षक है और पिछली रूपरेखा के साथ नए अंदाज में ये जोरदार नजर आ रही है।

कितना बदला लुक!

नई डासिया/रेनॉ डस्टर का लुक और डिजाइन आकर्षक होगा और इसका चेहरा भी काफी बदलने वाला है। इसके अलावा पिछले हिस्से में मिलने वाले टेललैंप्स भी पहले से काफी पतले होंगे। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि नई जनरेशन डस्टर के साथ अब तक का सबसे दमदार इंजन दिया जाएगा। ये भी माना जा रहा है कि नई डस्टर कॉम्पैक्ट एसयूवी को सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला है। भारतीय मार्केट में इन कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा से होने वाला है।

कितना दमदार होगा इंजन?

हुड के अंदर नजर डालें तो नई जनरेशन डस्टर के साथ टर्बोचार्ज्ड इंजन की रेंज मिलने वाली है, इसके साथ हाइब्रिड विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई डस्टर को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन और सबसे दमदार 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाले हैं। इनके साथ 5-स्पीड मैनुअल 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। बता दें कि रेनॉ ने डस्टर एसयूवी 2012 में पहली बार भारत में लॉन्च की थी, वहीं 10 साल बाद 2022 में कंपनी ने इसकी बिक्री देश में बंद कर दी थी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article