ऑटो न्यूज़

नई जनरेशन वाली BMW 5 सीरीज हुई लॉन्च, 72.90 लाख में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

जानी मानी परफॉरमेंस कार निर्माता कंपनी BMW ने हाल ही में भारत में अपनी 5 सीरीज लग्जरी सेडान की नई जनरेशन को लॉन्च कर दिया है। इस कार को लॉन्ग व्हील्बेस वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसे सिर्फ पेट्रोल मॉडल में भारत में बेचा जायेगा। इस कार की कीमत 72.90 लाख रुपये है। आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स ऑफर किये जायेंगे।

Image

नई जनरेशन वाली BMW 5 सीरीज हुई लॉन्च, 72.90 लाख में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Photo : Times Now Digital

BMW 5 Series LWB: BMW ने हाल ही में अपनी लग्जरी सेडान 5 सीरीज को नई कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार को लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 72.90 लाख रुपये राखी गई है। इस कार को सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में ही भारत में बेचा जाएगा। ग्लोबल मार्केट में यह BMW 5 सीरीज की 8वीं जनरेशन कार है। आइये जानते हैं कि BMW की 5 जनरेशन में आपको क्या कुछ खास फीचर्स ऑफर किये जायेंगे।

नई BMW 5 सीरीज का डिजाइन

कार में अब BMW की पहचान मानी जाने वाली किडनी ग्रिल देखने को मिलती है। कार में आगे की तरफ आपको काफी स्लीक स्टाइल वाली LED हेडलाइट दी गई है। कार में पीछे की तरफ अब ज्यादा शार्प डिजाइन है और पीछे भी LED टेललाइट्स ऑफर की गई हैं। कार की लंबाई पहले से ज्यादा है और यह बात आपको कार को साइड से देखने पर मालूम होती है। बढ़ाई गई लंबाई का अधिकतर हिस्सा कार के व्हीलबेस में बढ़ाया गया है। नई BMW 5 सीरीज में 18 इंच के साथ-साथ 19 इंच के व्हील्स भी ऑफर किये जायेंगे।

इंजन और फीचर्स

कार में एक ही सेंट्रल स्क्रीन है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ-साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में भी काम करती है। साथ ही कार में आपको पनारोमिक सनरूफ, बोवर्स और विल्किंस का साउंड सिस्टम, 360 डिग्री व्यू वाला कैमरा, मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ADAS फीचर्स और ऑटोमेटिक पार्किंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में 2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो 256 हॉर्सपावर और 500nm जनरेट करता है। साथ ही कार में 48 वाट की मोटर भी है और यह एक हाइब्रिड कार है जो 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार मात्र 6.5 सेकंड में प्राप्त कर लेती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article