ऑटो न्यूज़

MG की सबसे सस्ती कार Comet EV 25 अप्रैल को होगी लॉन्च, इतनी होगी कीमत!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 25, 2023, 07:47 PM IST

मॉरिस गैराजेस इंडिया कल यानी 25 अप्रैल को देश में अपनी सबसे सस्ती Comet Electric Car लॉन्च करने वाली है। इसका मुकाबला Tata Tiago EV से होगा और यहां हम आपको इसकी अनुमानित कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Image

अनुमान है कि नई इलेक्ट्रिक कार की एक्शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 25 अप्रैल को लॉन्च होगी कॉमेट ईवी
  • टाटा टिआगो ईवी से होगा मुकाबला
  • ईवी के केबिन में मिलेगी पर्याप्त जगह

MG Comet EV Set To Launch In India: एमजी मोटर इंडिया कल यानी 25 अप्रैल 2023 को अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 19 अप्रैल को इस कार से पर्दा हटा लिया है और दिखने में ये काफी आकर्षक है। इसका सीधा मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से होगा और मई में नई ईवी की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। एमजी ने शहरी इलाकों में चलाने के हिसाब से नई कॉमेट ईवी को तैयार किया है। इसका साइज काफी छोटा है जो ट्रैफिक के लिए बेस्ट है। अनुमान है कि नई इलेक्ट्रिक कार की एक्शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

एमजी ने इस 4-सीटर कार को सिर्फ दो दरवाजे दिए हैं, इसके अलावा कॉमेट ईवी में एलईडी लाइट्स का भी खूरसूरती से इस्तेमाल किया गया है। अब तक एमजी ने ये जानकारी साझा नहीं की है कि नई कॉमेट सिंगल चार्ज में कितना चलेगी। अनुमान है कि ये एक चार्ज में 200-250 किमी रेंज देगी। एमजी कॉमेट ईवी भारत में लॉन्च होते ही नई टाटा टिआगो ईवी का मुकाबला करेगी। हालांकि इन दोनों की कीमत में कुछ अंतर आने वाला है।

4-सीटर होगी नई इलेक्ट्रिक कार

एमजी मोटर इंडिया ने कुछ दिन पहले ही नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार के केबिन की झलक दिखाई है। ये कार साफ सुथरे केबिन के साथ आएगी। एमजी कॉमेट ईवी छोटे साइज की क्यूट सी कार है जिसमें 4 लोगों की बैठक व्यवस्था दी गई है। आराम से लंबे यात्रा के लिए ये बेहतर विकल्प है। एमजी इंडिया ने नई कॉमेट ईवी की सीट्स भी टीजर के माध्यम से दिखा दी हैं। ये दिखने में काफी कुछ स्पोर्ट्स कार में मिलने वाली सीट्स जैसी हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article