Discount on Premium Cars: साधारण चार पहिया गाड़ी जहां कुछ लाख रुपये में मिल जाती है वहीं प्रीमियम कार के लिए यह कीमत 50 लाख और एक करोड़ से तक पहुंच जाती है। प्रीमियम सेगमेंट की कई सारी कार्स कई करोड़ रुपये तक में मिलती हैं। हालांकि अब एक जगह ऐसी है जहां पर प्रीमियम कार्स के दाम औंधे मुंह गिर चुके हैं। आप आधे से भी कम कीमत में अपनी फेवरेट प्रीमियम कार को खरीद सकते हैं। आइए आपको इस ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
यहां मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
आपको बता दें कि चीन में इस समय प्रीमियम कार्स पर धमाकेदार ऑफर पेश किया गया है। चीन के 21 मिलियन आबादी वाले शहर के एक शॉपिंग मॉल में नए कारों पर तगड़ी डील्स दी जा रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए एक आकर्षक ऑफर पेश किया गया है। कार खरीदने वाले ग्राहकों के पास 5000 वाहनों ऑप्शन होगा। इन पांच हजार गाड़ियों में से अपने कार को चुन सकते हैं।
60% तक गिर गई कीमत
Reuters की खबर के मुताबिक ग्राहकों को चीन में निर्मित ऑडी पर 50% तक की छूट दी जा रही है। वहीं अगर आप सेवन सीटर SUV खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको होम मेड FAW सेवन सीटर SUV सिर्फ 22,300 डॉलर में ही मिल जाएगी। आपको बता दें कि यह सेवन सीटर कार अपने रियल प्राइस से करीब 60% कम कीमत में ग्राहकों को ऑफर की जा रही है।
ये कंपनी लाई धमाकेदार ऑफर
आपको बता दें कि प्रीमियम कार्स पर यह धमाकेदार डील्स चीन की कंपनी Zcar की तरफ से पेश की गई है। कंपनी का कहना है कि वह प्रीमियम कार्स को आटोमेकर्स और डीलरों से थोक में खरीदती है। चीन में कारों की अधिकता है इस वजह से यह डील्स संभव हो पा रही है।
इस वजह से गिरी प्रीमियम कार्स की कीमत
सालों से सब्सिडी और अन्य सरकारी नीतियों का उद्देश्य चीन को एक वैश्विक ऑटोमोबाइल शक्ति और दुनिया का प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बनाना है। घरेलू ऑटो निर्माता ने इस लक्ष्य को निर्धारित मानक से अधिक हासिल किया है और यह बड़ी वजह है। चीन के पास घरेलू ब्रांडों की संख्या इतनी अधिक है कि वे दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार की क्षमता से अधिक कारें बना रहे हैं, क्योंकि उद्योग सरकार की नीतियों से प्रभावित उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश कर रहा है, न कि उपभोक्ता मांग के अनुसार।
आपको बता दें कि चीन में लेक्ट्रिक वाहनों की कीमत $10,000 से कम है वहीं दूसरी तरफ अगर अमेरिका की बात करें तो यहां ऑटो निर्माता ने कुछ ही ऐसी कारें पेश की हैं जिनकी कीमत $35,000 है। पिछले महीने प्रकाशित एक उद्योग सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकांश चीनी डीलर भी पैसे नहीं कमा पा रहे हैं, क्योंकि उनके शोरूम में अतिरिक्त इन्वेंट्री भरी हुई हैं। डीलरों ने कीमतें घटाकर इसका जवाब दिया है। कुछ रिटेलर अनबिके कारों को थोक में रजिस्टर और बीमा कराते हैं, एक ऐसा कदम जो ऑटो निर्माताओं को उन्हें बेची गई के रूप में रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है, जबकि डीलरों को कारखाने की छूट और निर्माताओं से बोनस के लिए योग्य बनाता है। एक्स्ट्रा कारें ग्रे मार्केट ट्रेडर्स जैसे Zcar पर फेंक दिए जाते हैं।
